scriptमुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज: नेताजी के बारे में वे दस बातें जिन्हें जानकर चौंकेंगे जरूर | Lucknow Mulayam Singh Yadav 82nd Birthday Ten things Knowing shocked | Patrika News

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन आज: नेताजी के बारे में वे दस बातें जिन्हें जानकर चौंकेंगे जरूर

locationलखनऊPublished: Nov 22, 2020 01:05:44 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनके बारे में वे दस बातें जिन्हें जानकर चौंकेंगे जरूर।

मुलायम सिंह यादव जन्मदिन आज: नेताजी के बारे में वे दस बातें जिन्हें जानकर चौंकेंगे जरूर

फाइल फोटो : गत वर्ष 2019 मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। कोरोना वायरस और खराब तबीयत के चलते समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बेहद सादगी से मना रहे हैं। सीएम योगी ने भी जन्मदिन की बधाई दी। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनके बारे में वे दस बातें जिन्हें जानकर चौंकेंगे जरूर।
1. इटावा जिले के सैफई गांव में मुलायम सिंह का जन्म हुआ था। किसान परिवार में जन्मे मुलायम के पांच भाई-बहन हैं। पिता सुधर सिंह यादव उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। पहलवान बने और खूब नाम पैदा किया। पर उन्हें अब राजनीति भाने लगी थी। राजनीतिक गुरु नत्थूसिंह के ही विधानसभा क्षेत्र जसवन्त नगर से राजनीतिक सफर शुरू किया।
2. राजनीति में आने से पहले मुलायम कुछ दिनों तक इन्टर कॉलेज में टीचिंग भी कर चुके हैं। जिस वजह से उस इलाके में उन्हें गुरुजी भी कहा जाता था।

3. मुलायम ने वर्ष 1967 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वर्ष 1967 में वे पहली बार एमएलए बने। तकरीबन 10 वर्षों के बाद 1977 में वे राज्य मंत्री बने।
4. मुलायम सिंह यादव ने तीन बार यूपी सीएम पद की जिम्मेदारी को संभाला। पहली बार वर्ष 1989 तो दूसरी बार वर्ष 1993 और फिर वर्ष 2003 में यूपी की कमान संभालने का मौका मिला।
5. वर्ष 1999 में मुलायम ने देश के रक्षा मंत्री का भी कार्यभार संभाला था।

6. बताया जाता है कि कुछ ऐसी परिस्थितियां आई थी कि मुलायम सिंह को एक बार देश के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी मिलते मिलते रह गई। पीएम की कुर्सी और मुलायम के बीच रोड़ा बने बिहार के एक बड़े नेता जो बाद में मुलायम के रिश्तेदार भी बने।
7. मुलायम के राजनीतिक जीवन के हर पल के सहयोगी और साक्षी रहे उनके छोटे भाई शिवपाल अब सपा में नहीं हैं। वे नई पार्टी के साथ मैदान में अपनी ताल ठोंक रहे हैं।
8. समाजवादी पार्टी की कमान अब मुलायम सिंह के बड़े बेटे अखिलेश के पास है। अपने स्वास्थ्य कारणों से वो अब राजनीति से दूर हैं। और वहीं से हर हरकत पर उनकी निगाह रहती है।
9. कार्यकर्ता और पार्टी नेता मुलायम को प्यार से नेताजी के नाम से पुकारना ज्यादा पसंद करते हैं।

10. नेताजी की दो पत्नियां हैं। और दूसरे बेटे का नाम प्रतीक यादव है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो