
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग की मौत से हर आंख नम दिखाई दी। जिसने भी इस खबर को सुना, उनके निवास की ओर दौड़ लिया। होटल वैभव पैलेस पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ जनता भी अंतिम दर्शन के लिये पहुंची थी। इस दौरान विधायक के अंगरक्षक ने बताया कि मौत से पहले क्या हुआ था।
ये बोले अंगरक्षक
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के अंगरक्षक सुरेन्द्र गौतम ने बताया कि वे 21 वर्ष से लगातार उनके साथ हैं। बुधवार दोपहर वे खाना खा रहे थे, तभी तेज खांसी आई और अचानक तबियत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उन्हें आवाज लगाई। वे एक अन्य सिपाही के साथ कमरे में पहुंचे। साथी सिपाही की मदद से उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये बोलीं पूर्व पार्षद
पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार में जगन गर्ग बड़ी मेहनत के साथ लगे हुये थे। विगत दिवस बल्केश्वर में चुनाव प्रचार चल रहा था, उस दौरान भी उन्हें तेज बुखार था। कुंदनिका शर्मा ने बताया कि विधायक से उन्होंने कहा भी कि वे आराम करें, लेकिन जगन गर्ग ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .