आगरा

बेटी से छेड़छाड़ के बाद पिता ने उठाया खौफनाक कदम, चीखती रह गई पत्नी

-नशे की हालत में बेटी के साथ बुरा काम करना चाहा -बेटी रोने लगी तो उसकी पिटाई कर दी, मां को भी पीटा

2 min read
Oct 03, 2019
Attempted rape, villagers lock the accused in the room and hand over t
Attempted rape, villagers lock the accused in the room and hand over t

आगरा। बेटी से छेड़छाड़ के बाद पिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया। पत्नी चीखती रह गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

बेटी के साथ बुरा काम करने का प्रयास

खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव का बात है। 40 वर्षीय पिता अपनी 12 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। नशे की हालत में वह बेटी को साथ ले गया। सुनसान स्थान देख बेटी के साथ बुरा काम करना चाहा। बेटी जोर-जोर से रोने लगी। बेटी की पिटाई कर दी। फिर भी बेटी ने बुरा काम नहीं करना दिया। इस पर खिसिया गया और घर ले गया।

यह भी पढ़ें

पत्नी और बेटी की पिटाई

घर पर बेटी ने अपने पिता की करतूत मां को बता दी। मां ने अपने पति को डांटा। इस पर उसने मां और बेटी दोनों की पिटाई कर दी। शोर मचा तो आसपास के लोग आ गए। जब उन्हें इस घटना के बारे में पता चला तो हर कोई उसे कोसने लगा। अफमान और क्रोध की आग में झुलस सही मां बेटी को लेकर गांव में ही रह रहे ससुर के यहां चली गई। ससुर को भी पूरी घटना के बारे में पता चल गया।

यह भी पढ़ें

फांसी लगाकर आत्महत्या

पत्नी का गुस्सा ठंडा हुआ तो वह सुबह के घर आ गई। उने देखा कि पति का शव फंदे पर लटका हुआ है। उसकी चीख निकल गई। भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप पहुंचे। उन्होंने पाया कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस का कहना है कि फिर भी जांच की जा रही है कि कोई और बात तो नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटी से छेड़छाड़ की बात सार्वजनिक हो जाने के बाद ग्लानिवश आत्महत्या कर ली।

Published on:
03 Oct 2019 09:06 am