आगरा

नवसंवत्सर पर शुभकामनाओं की ध्वजाओं से सजा ये बाजार

आगरा सर्राफा एसोसिएशन ने ध्वजारोहण व प्रसाद बांटकर सभी को दी नववर्ष की शुभकामनाएं।

2 min read
Mar 18, 2018
Nav varsh samvat 2075

आगरा। आगरा सर्राफा एसोसिएशन द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ नवसंवत्सर व नवरात्रि के पावन मौके पर किनारी बाजार में सभी दुकानों पर ध्वजारोहण किया गया। राहगीरों को प्रसाद बांटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। वर्ष के प्रथम दिन सभी का तिलक लगाकर अभिवादन किया गया।

ये भी पढ़ें -

Navratri 2018: मां शेरावली के इस मंदिर पर रहती है वर्दी वालों की भीड़, देवी मां कराती हैं प्रमोशन

अलग दिखा नजारा
नववर्ष के प्रथम दिन पूरा किनारी बाजार नववर्ष की शुभकामनाओं की ध्वजाओं व बैनरों से सजा था। आगरा सर्राफा एसोसिएशन द्वारा नवरात्रि व नववर्ष की पावन बेला पर पूरे बाजार में मिठाई वितरित कर सभी को शुभकामनाएं दीं एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि चैत्रशुक्ल की प्रथम तिथि को मां दुर्गा की घर-घर स्थापना कर पूजा अर्चना की जाती है। धरती पर फागुनी रंग बिखर जाते हैं। यानि नवसंवत्सर पर प्रकृति भी अपना सौन्दर्य धरती पर बिखेरती है। संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों व राहगीरों को नवर्ष की शुभकामनाएं दीं व प्रसाद वितरण किया।

ये भी पढ़ें -

ये रहे मौजूद
इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री अशोक अग्रवाल, संरक्षक सुधीर गुप्ता, अशोक अम्बाह, कुलभूषण गुप्ता, राम भाई, विमल फतेहपुरिया, संजय वर्मा, मयंक अग्रवाल, धीरज वर्मा, विमल गुप्ता, मुकेश बाबू, पवन दौनेरिया, राकेश मोहन, बृजमोहन रैपुरिया, आशीष अग्रवाल, सुनील वर्मा, मनीष पारौलिया, आरजी भाई, नीरज जैन आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -

Published on:
18 Mar 2018 03:12 pm
Also Read
View All