आगरा

सपा के व्हाट्एप ग्रुप में डाला वीडियो हुआ वायरल, महिला पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा

सपा महानगर कार्यकारिणी का सोशल मीडिया ग्रुप बदनाम करने की साजिश, व्हाट्सएप पर डाला अश्लील वीडियो, महानगर अध्यक्ष बोले होगी कड़ी कार्रवाई

less than 1 minute read
Jan 06, 2019
सपा के व्हाट्एप ग्रुप में डाला वीडियो हुआ वायरल, महिला पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा

आगरा। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पर चल रहे एक ग्रुप में कुछ ऐसा पोस्ट हुआ, जिसने पार्टी पदाधिकारियों की किरकिरी करा दी। न्यू ईयर मैसेज के साथ एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया गया। इस ग्रुप में महिला पदाधिकारी भी जुड़ी हैं, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। महिला पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया। महानगर अध्यक्ष को इसके बाद सफाई देनी पड़ गई। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि पार्टी को बदनाम करने की साजिश है।

न्यू ईयर का वीडियो किया शेयर
समाजवादी पार्टी का सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में समाजवादी महानगर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी जुड़े हैं। पार्टी की नीतियों को एक दूसरे तक पहुंचाने के लिए इस ग्रुप को माध्यम बनाया गया था। नए साल पर किसी ने इस ग्रुप में न्यू ईयर की बधाई के साथ अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। ये वीडियो जब ग्रुप में देखा तो खलबली मच गई। महिलाओं के इस ग्रुप में जुड़े होने से महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिला नेताओं का कहना है कि ग्रुप में जब महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं, तो इस तरह के अश्लील वीडियो कैसे डाले जा रहे हैं।

पूरे शहर में हो रही चर्चाएं
इस मैसेज के स्क्रीनशॉट और वीडियो जमकर शेयर किए गए। पूरे शहर में ये वीडियो चर्चाओं का विषय रहा। सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी करतूत छिपाने में लगे हैं। ये ग्रुप सपा के महानगर सचिव गौरव जैन का है. इसमें महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि किसी ने यह ग्रुप बनाया है, जिस पर मेरा और महानगर सचिव गौरव जैन का फोटो लगा है। पार्टी को बदनाम करने की कोशिश है। ये वीडियो जिसने भी डाला है उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

Published on:
06 Jan 2019 10:51 am
Also Read
View All