अजमेर

राजस्थान में कब खुलेगा बड़ी भर्तियों का रास्ता? अभ्यर्थियों को है इंतजार, अब तक मिली हैं 13,241 पदों की अभ्यर्थना

Rajasthan News : राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा सहित बड़ी भर्तियों का इंतजार है।

2 min read
Photo- Patrika network

Rajasthan News : राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा, चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा सहित बड़ी भर्तियों का इंतजार है। इस साल जनवरी से सितंबर तक आयोग को विभिन्न विभागों की 13 हजार 241 पदों की अभ्यर्थनाएं ही मिली हैं। आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। यह भर्तियां कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद कराई जाती हैं। साल 2018 में आयोग को
सर्वाधिक 18 हजार और 2023 में 17 हजार भर्तियां मिली थीं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, दीवाली से पहले बदलेगा सरकारी स्कूलों का लुक, कलर कोड जारी

आरएएस भर्ती पर सर्वाधिक निगाहें

कार्मिक विभाग ने पिछले साल आयोग को 1096 पदों की भर्ती के लिए आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2024 भेजी थी। इसकी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा हो चुकी है। अब 2025-26 की आरएएस भर्ती मिलनी है। इसमें राज्य और अधीनस्थ सेवाओं के 600 से 750 तक पद हो सकते हैं। आरएएस भर्ती इस साल नहीं मिली तो पदों की संख्या 900 से 1 हजार तक पहुंच सकती है।

बड़ी भर्तियों का इंतजार

राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में 1 लाख नई भर्तियों की घोषणा की है। अभ्यर्थियों और आयोग की नजरें बड़ी भर्तियों पर टिकी हैं। इनमें चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्याख्याता सहित अन्य अभ्यर्थनाएं शामिल हैं। पदों के लिहाज से इन्हें बड़ी भर्तियां माना जाता है। आयोग के कैलेंडर में इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी से जुलाई तक लगातार परीक्षाएं हैं।

जनवरी से सितंबर मिली भर्तियां (पद)

ले€चरर आयुर्वेद (आयुर्वेद विभाग)-8 पद
डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग)-04 पद
सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग)-9 पद
जूनियर केमिस्ट (जलदाय विभाग)-13 पद
सहायक कृषिअभियंता (कृषि विभाग) - 281 पद
पशुपालन विभाग (पशु चिकित्सा अधिकारी) - 1100 पद
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग - 1015
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) - 3225
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) - 6500
कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए)-12 पद
प्राध्यापक कृषि (स्कूल शिक्षा)-500 पद
सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा)-574 पद।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना में नया अपडेट, 2 बड़े संशोधन को वित्त विभाग की मंजूरी

Updated on:
10 Oct 2025 10:03 am
Published on:
10 Oct 2025 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर