अजमेर

मदार के महिला सब डिवीजन में पहले ही दिन नारी शक्ति का तिरस्कार!

-गुरुवार को दिनभर मुख्यालय से लेकर मदार सब डिवीजन तक चलती रही रस्साकशी-महिला सहायक अभियंता को खुद ही चार्ज करना पड़ा एज्यूम अजमेर डिस्कॉम के महिला सब डिवीजन का हाल

2 min read
Apr 09, 2021
ajmer discom

अजमेर. एक दिन पूर्व ही प्रदेश के पहले महिला सब डिवीजन की जिस जोश-ओ-खरोश के साथ महिला शक्ति women power का गुणगान करते हुए शुरुआत की गई थी उसी सब डिवीजन में अगले ही दिन first day हालात कुछ जुदा रहे। सब डिवीजन sub division of Madar की महिला एईएन को उनसे पूर्व पदस्थ सहायक अभियंता ने ना केवल चार्ज नहीं सौंपा बल्कि कुर्सी पर बैठने के लेकर तकरार कर दी। नतीजतन महिला अधिकारी को डिस्कॉम के उच्चाधिकारियों को वाकये की जानकारी देनी पड़ी।

पहले ही दिन परेशानी
अजमेर डिस्कॉम ajmer discom के मदार सबडिवीजन की महिला सहायक अभियंता मनीषा शर्मा को पहले दिन ही परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। यह परेशानी उन्हें सहयोगी सहायक अभियंता के कारण झेलनी पड़ी। मदार के सहायक अभियंता के पद पर रहे मनीष दत्ता को मौजूदा सहायक अभियंता मनीषा शर्मा का गुरुवार सुबह सहायक अभियंता की कुर्सी पर बैठना नागवार गुजरा। उन्होंने स्वयं के रहते मनीषा से कुर्सी पर बैठने को लेकर जवाब तलब करने के साथ ही उन्हें सहायक अभियंता मदार के पद का ना तो चार्ज सौंपा और ना ही निगम की सीयूजी की सिम। सहायक अभियंता मनीषा शर्मा ने सहायक अभियंता मनीष दत्ता द्वारा चार्ज नहीं देने तथा अभद्रता की जानकारी निगम की कम्पनी सचिव तथा अधीक्षण व अधिशाषी अभियंता को दी।
दत्ता के सुबह मदार, दोपहर को नागौर के आदेश

एईएन दत्ता को कुछ समय के लिए महिला सहायक अभिंयता की सहायता के लिए मदार लगाने का आदेश जारी हुआ लेकिन अधीक्षण अभियंता के विरोध के कारण यह आदेश वापस लेना और दोपहर बाद सहायक अभियंता दत्ता के नागौर के सब डिवीजन गच्छीपुरा जाने के आदेश भी जारी हो गए लेकिन इसके बावजूद उन्होनें अपने पद का चार्ज महिला सहायक अभियंता मनीषा शर्मा को नहीं दिया। शाम 6 बजे के बाद मनीषा को खुद ही सहायक अभियंता के पद का चार्ज एज्यूम करना पड़ा। इसके लिए उन्हें अधीक्षण अभियंता से अनुमति ली। सहायक अभियंता के दत्ता के व्यवहार के कारण कर्मचारियों के बीच गर्मा-गर्मी का माहौल बन गया।
पहले भी हुई शिकायतें

एईएन दत्ता के व्यवहार को लेकर एक महिला जेईएन ने कम्पनी सचिव को पूर्व में भी लिखित में शिकायत कर रखी है। मामले की जांच की जा रही है।
इनका कहना है

जब मेरे ऑर्डर नहीं आए थे तो मैं चार्ज कैसे देता। फाइनेंशियल लाइएबिलिटी, कोर्ट केस आदि ब्यौरा तैयार करना था। हेंडओवर-टेकओवर नहीं हुआ था। चार्ज एज्यूम करना इनवेलिड है। मैं कल चार्ज और सिम दूंगा।
मनीष दत्ता सहायक अभियंता, गच्छीपुरा नागौर

एईएन दत्ता ने मुझे चार्ज नहीं दिया, सीयूजी सिम भी नहीं दी जबकि मेरे आदेश 15 दिन पहले ही हो चुके हैं। कल शाम से काम शुरु कर दिया था मुझे मैनेजमेंट के आदेश था कि दत्ता को रिलीव कर चार्ज संभालें। मुझे खुद ही एसई के आदेश के बाद चार्ज एज्यूम किया है। दत्ता के व्यवहार की जानकारी कम्पनी सचिव व अन्य अधिकारियों को दी गई।

मनीषा शर्मा, सहायक अभियंता महिला सब डिवीजन अजमेर डिस्कॉम मदार

Published on:
09 Apr 2021 08:48 pm
Also Read
View All