धर्म/ज्योतिष

Ahoi Ashtami 2025: इन 3 राशियों पर मंडरा सकता है संकट, अहोई अष्टमी पर आडल-परिघ योग का होगा असर!

Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी 2025 13 अक्टूबर, सोमवार को है। इस दिन बने आडल और परिघ योग का प्रभाव विशेष रूप से वृषभ, सिंह और मीन राशि पर पड़ सकता है। जानें किन राशियों को सावधानी बरतनी है और व्रत की पूरी विधि।

2 min read
Oct 12, 2025
Ahoi Ashtami 2025 (photo- gemini ai)

Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत खासतौर पर महिलाओं द्वारा अपने संतान की लंबी उम्र, उज्जवल भविष्य और सुखी जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। अहोई अष्टमी का यह व्रत निर्जला होता है, यानी सूर्योदय से लेकर शाम तक कुछ भी न खाने-पीने की कड़ी साधना करनी पड़ती है। शाम को जब तारों का दर्शन होता है, व्रती उन्हें अर्घ्य देते हैं और तब जाकर व्रत का पारण किया जाता है।

इस वर्ष अहोई अष्टमी 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन आडल योग और परिघ योग का निर्माण भी हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इनके प्रभाव से जीवन में विभिन्न परेशानियां, अस्थिरता और बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

आडल-परिघ योग कब रहेगा

पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:36 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक आडल योग रहेगा। वहीं, परिघ योग सुबह 6:00 बजे से 8:10 बजे तक रहेगा। इस दौरान यदि कोई महत्वपूर्ण काम या निर्णय लिया जाए तो उसका असर अनुकूल नहीं होगा। इसलिए ज्योतिषियों का कहना है कि इस समय सावधानी बरतना आवश्यक है।

अहोई अष्टमी पर सावधान रहें ये 3 राशियां

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर अहोई अष्टमी के दिन बने आडल और परिघ योग का विशेष प्रभाव रहेगा। घर में चल रही छोटी-मोटी परेशानियां इस समय बढ़ सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। साथ ही, नए जमीन या वाहन का सौदा करना वृषभ राशि वालों के लिए फिलहाल शुभ नहीं माना गया है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस दिन अस्थिरता और भ्रम का सामना कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं और बाद में पछतावा होगा। उम्रदराज जातकों के लिए शुभ समाचार की बजाय अशुभ समाचार आ सकता है। कामकाजी लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक भी इस दिन सावधानी बरतें। महिलाओं के लिए व्रत के दौरान कोई महत्वपूर्ण गलती हो सकती है, जिससे घर में विवाद या नाराजगी बढ़ सकती है। कामकाजी लोगों को अपने जरूरी काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है।

Published on:
12 Oct 2025 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर