आजमगढ़

गाय लेकर ससुराल जा रहे पति-पत्नी नदी में डूबे, तैरकर घर पहुंची गाय

नदी पर पुल न होेने के कारण हुआ बड़ा हादसा पति पत्नी की मौत से परिवार में मचा कोहराम तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा में बेसो नदी पर हुआ हादसा  

2 min read
घटनास्थल पर जुटी भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा गांव से गुजरी बेसो नदी पर पुल न होना बड़े हादसे की वजह बन गया। नदी में घुसकर गाय पार करा रहे दंपति की हादसे में मौत हो गयी। पति पत्नी गाय को ससुराल पहुंचाने जा रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी मौके पर पहुंच कार मामले की जांच किये। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं गाय नदी में तैरकर वापस घर पहुंच गयी।

तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी पतिराज मौर्य 55 अपनी पत्नी विद्या देवी 46 के साथ गाय लेकर बनगांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचाने जा रहे थे। गांव के बाहर से गुजरी बेसो नदी पर पुल नहीं था। पति पत्नी गाय को नदी में घुसकर पार कराने की कोशिश किए। गाय के गले में बंधी रस्सी विद्या देवी ने पकड़ी थी। पति-पत्नी बेसो नदी में उतरे ही थे कि गाय अचानक भागने लगी।

रस्सी विद्या के हाथ में फंसी थी वह भी गाय के साथ घिसटते हुए गहरे पानी में चली गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में पतिराज भी गहरे पानी में उतर गया। पतिराज को भी ठीक से तैरना नहीं आता था जिसके कारण पत्नी के साथ वह भी नदी में डूब गया।

वहीं दूसरी तरफ गाय नदी पार कर घर लौटी तो उसे भीगा देख स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई। वे जब नदी किनारे पहुंचे तो वहां चरवाहों ने घटना की जानकारी दी तो दोनों की तलाश शुरू की गयी। घंटों के प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी मौके पर पहुंच कार मामले की जांच की। परिवार के लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

BY Ran vijay singh

Published on:
03 Feb 2021 09:09 am
Also Read
View All