बैंगलोर

सामायिक से सदगुणों की होती है प्राप्ति : साध्वी

बेंगलूरु. हनुमंत नगर महिला मंडल की ओर से हनुमंत नगर सभा भवन में आयोजित सामूहिक सामायिक कार्यशाला में साध्वी सिद्ध प्रभा ठाणा-4 ने मंडल की सदस्यों को सामायिक करने की प्रेरणा दी। साध्वी सिद्ध प्रभा और साध्वी आस्था प्रभा ने सामायिक के महत्व और उसके फायदे से सभी को रूबरू कराते हुए कहा कि सामायिक […]

less than 1 minute read
Jan 18, 2025

बेंगलूरु. हनुमंत नगर महिला मंडल की ओर से हनुमंत नगर सभा भवन में आयोजित सामूहिक सामायिक कार्यशाला में साध्वी सिद्ध प्रभा ठाणा-4 ने मंडल की सदस्यों को सामायिक करने की प्रेरणा दी। साध्वी सिद्ध प्रभा और साध्वी आस्था प्रभा ने सामायिक के महत्व और उसके फायदे से सभी को रूबरू कराते हुए कहा कि सामायिक से आत्मा में एकरूपता आती है और सुख-शांति मिलती है। धार्मिक गुणों का विकास होता है । सामायिक मन को स्थिर रखने की अपूर्व क्रिया है। सामायिक से आत्मा के दुर्गुण नष्ट होकर सद्गुण प्राप्त होते हैं और परम शांति का अनुभव होता है। सामायिक करने से पुण्यों का संचय होता है। संचालन कोषाध्यक्ष मीनाक्षी बोथरा ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष सरोज दुगड़ समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Published on:
18 Jan 2025 06:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर