भरतपुर

Deeg Festival : ‘डीग महोत्सव आज’, 2000 दीपों का दीपदान होगा मुख्य आकर्षण, जानें कार्यक्रम का शेड्यूल

Deeg Festival Today : ऐतिहासिक गौरव और जीवंत संस्कृति का प्रतीक ‘डीग महोत्सव’ का भव्य आयोजन आज शुक्रवार शाम को होगा। जानें कार्यक्रम का शेड्यूल।

less than 1 minute read
डीग. जलमहलों में रंगों की अद्भुत छटा बिखरते रंगी फव्वारे (फाइल फोटो)

Deeg Festival Today : ऐतिहासिक गौरव और जीवंत संस्कृति का प्रतीक ‘डीग महोत्सव’ के भव्य आयोजन पर शुक्रवार सांय आमजन को जलमहलों में रंगीन फव्वारों की अठखेलियां देखने को मिलेंगी। गुरुवार देर सांय महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।

भरतपुर के जिला कलक्टर उत्सव कौशल ने कहा डीग महोत्सव जिले की अनूठी कला, संस्कृति और विरासत को एक मंच प्रदान करता है। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 8.30 बजे एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड, खिलाड़ी और लोक कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें

SMS Hospital Fire : भरतपुर के 3 मरीजों की मौत, हुआ अंतिम संस्कार, परिवार में शोक का माहौल, शेरू ने बयां किया आंखों देखा हाल…

पारंपरिक प्रतियोगिताओं में दिखेगा दमखम

शोभायात्रा के समापन के बाद मेला मैदान में विभिन्न पारंपरिक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। इनमें सुबह 10 से 11 बजे तक कबड्डी प्रतियागिता, 11 से 12 बजे मूंछ प्रतियोगिता, दोपहर 12 से 1 बजे रस्सा-कस्सी, दोपहर 1 से 2 बजे राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता के साथ दोपहर बाद जलमहलों में 2 बजे से साफा बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

शाम 5 बजे डीग के रंग कार्यक्रम के तहत रंगीन फव्वारों का विशेष संचालन होगा, जो अपनी अनूठी छटा बिखेरेगा। दिन का सबसे मनोरम दृश्य शाम 6 बजे देखने को मिलेगा, जब जग-मग डीग कार्यक्रम के अंतर्गत जल महलों में 2000 दीपों का भव्य दीपदान किया जाएगा।

नामचीन लोक कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां

महोत्सव का समापन सायं 7.30 बजे से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा, जिसमें राजस्थान के नामचीन लोक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

ये भी पढ़ें

भरतपुर के मोती महल के झंडा विवाद में नया मोड़, मनुदेव सिनसिनी ने तोड़ा सदर गेट, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

Published on:
10 Oct 2025 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर