भीलवाड़ा

Bhilwara news : सरकार का बड़ा फैसला: संस्था प्रधान विहिन विद्यालयों को मिलेंगे पांच हजार प्रधानाचार्य

उप प्रधानाचार्य पद को पद्दोन्नत करते हुए 5012 को बनाया प्रधानाचार्य

less than 1 minute read
Jan 25, 2025
Five thousand principals will be provided to schools without head of institution

Bhilwara news : माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी कर प्रदेश के 5012 उप प्रधानाचार्य (वाइस प्रिंसिपल) को पद सृजन करते हुए प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया है। सरकार के निर्णय से प्रदेश की स्कूलों को जल्द ही प्रधानाचार्य मिलेंगे। इससे स्कूलों में अध्ययन कार्य के साथ अन्य गतिविधियों में तेजी आएगी। इस फैसले से प्रदेश की कई ऐसे विद्यालय है जहां पर बिना प्रधानाचार्य के ही स्कूलों का संचालन हो रहा है। अब शीघ्र ही स्कूलों को प्रधानाचार्य मिल सकेंगे। भाजपा सरकार ने हाल ही में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से स्कूलों में उप प्रधानाचार्य (वाइस प्रिंसिपल) के पद सृजन के फैसले पर पुनर्विचार करते हुए इसे 'डाइंग कैडर' घोषित किया था। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के 5,012 उप प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया है। इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में उप प्रधानाचार्य का पद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य पदों का सृजन किया था। अब भाजपा सरकार ने इस फैसले को पलटते हुए उप प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया है। इससे कांग्रेस सरकार के एक और फैसले को बदल दिया गया है।

Published on:
25 Jan 2025 11:29 am
Also Read
View All

अगली खबर