भोपाल

Assembly Election : BJP की दूसरी लिस्ट पर कमलनाथ का वार ‘बीजेपी का उम्मीद का आखिरी झूठा दांव’, मप्र कांग्रेस ने भी कसा तंज

तो मप्र कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर बीजेपी पर हमला किया है। कमलनाथ ने कहा कि एमपी में हार स्वीकार चुकी बीजेपी ने उम्मीद का आखिरी झूठा दांव खेला है। जानें और क्या बोले कमलनाथ...

2 min read
Sep 26, 2023

मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। मतदाताओं को रिझाने के लिए जहां कांग्रेस ने प्रदेशभर में जन आक्रोश यात्रा निकाली, वहीं बीजेपी ने जन आशीर्वाद योजना निकाली। इस कड़ी में जहां 25 सिंतबर को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है। दूसरी लिस्ट के जारी होते ही प्रदेश के पूर्व सीएम तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी की इस लिस्ट पर जमकर निशाना साधा है। तो मप्र कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर बीजेपी पर हमला किया है। कमलनाथ ने कहा कि एमपी में हार स्वीकार चुकी बीजेपी ने उम्मीद का आखिरी झूठा दांव खेला है। जानें और क्या बोले कमलनाथ...

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होते ही पार्टी पर तंज कसा। कमलनाथ ने तंज करते हुए कहा कि, 18.5 साल की बीजेपी सरकार और 15 साल से ज्यादा सीएम शिवराज के विकास के दावों को नकारने वाले बीजेपी प्रत्याशियों की सूची, करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली बीजेपी की आंतरिक हार पर पक्की मुहर है।'

कमलनाथ ने फिर किया ट्विट
कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर तंज कसते हुए ट्विट किया है। ट्विट में कमलनाथ ने लिखा है कि दूसरी लिस्ट पर एक ही बात फिट है- नाम बड़े और दर्शन छोटे। भाजपा ने मप्र में अपने सांसदों को विधानसभा की टिकट देकर साबित कर दिया है कि भाजपा न तो 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत रही है, न 2024 के लोकसभा चुनाव में। इसका सीधा अर्थ ये हुआ कि वो ये मान चुकी है कि एक पार्टी के रूप में तो वो इतना बदनाम हो चुकी है कि चुनाव नहीं जीत रही है, तो फिर क्यों न तथाकथित बड़े नामों पर ही दांव लगाकर देखा जाए।

अपने को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भाजपा को जब आज ये दिन देखने पड़ रहे हैं कि उसको लड़वाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं, तो फिर वोट देने वाले कहां से मिलेंगे।

भाजपा आत्मविश्वास की कमी के संकटकाल से जूझ रही है। अबकी बार भाजपा अपने सबसे बड़े गढ़ में, सबसे बड़ी हार देखेगी।

कांग्रेस भाजपा से दोगुनी सीट जीतने जा रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार डबल हार की ओर बढ़ रही है।

मप्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर किया प्रहार

यही नहीं बीजेपी के उम्मीदवारों की इस दूसरी लिस्ट पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बीजेपी पर प्रहार किया है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट कर सिंधिया पर तंज कसा है। इस सोशल मीडिया पर पोस्ट में एमपी कांग्रेस ने कहा है कि 'हार को सामने देख कर रावण ने कुंभकर्ण, अहिरावण, मेघनाद सबको उतार दिया था, बस यही दूसरी लिस्ट में हुआ है।' कांग्रेस ने यह भी कहा कि 'बीजेपी ने सरपंच पद के लिए भी कुछ लोगों को रिजर्व रखा है, श्रीमंत से श्री अंत तक।' कांग्रेस बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. राजेश मिश्र के इस्तीफे को शेयर करते हुए कहा, दूसरी सूची आते ही इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

Updated on:
26 Sept 2023 12:49 pm
Published on:
26 Sept 2023 11:01 am
Also Read
View All