भोपाल

एमपी में पूर्व कर्मचारियों को भी जल्द मिलेगा डीआर, ​जानिए कितनी होगी बढ़ोत्तरी

DR hike in mp रिटायर्ड कर्मचारियों की महंगाई राहत यानि डीआर में वृद्धि का इंतजार

2 min read
Oct 29, 2024
DR hike in mp

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों का महंगाई भत्ता डीए 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारियों की बारी है जिन्हें महंगाई राहत यानि डीआर में वृद्धि का इंतजार है। अनुमान जताया जा रहा है कि प्रदेश के पेंशनर्स को जल्द ही डीआर बढ़ोत्तरी की घोषणा की जा सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार अपने पूर्व कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीआर देने का ऐलान कर चुकी है जिसपर मप्र ने भी सहमति जता दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ऐसे में प्रदेश में डीआर में बढ़ोत्तरी के आदेश कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों, अधिकारियों के बाद 4.50 लाख पूर्व कर्मचारियों की आस भी बढ़ गई है। प्रदेश के इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों को महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोत्तरी की शुभ सूचना जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार ने सोमवार को अपने कर्मचारियों, अधिकारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ा दिया पर अपने पूर्व कर्मचारियों की सुध नहीं ली। पेंशनर्स के लिए डीआर वृद्धि की घोषणा नहीं की गई। राज्य के लाखोें पेंशनर्स डीआर बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों के डीआर में डीए की तरह 4 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस तरह वहां डीआर 50 प्रतिशत हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस पर मध्यप्रदेश सरकार की भी रजामंदी मांगी थी, जोकि दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर राज्य सरकार की सहमति के बाद एमपी में भी डीआर में 4 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। इसकी घोषणा भी एक दो दिन में की जा सकती है।

Updated on:
29 Oct 2024 07:12 pm
Published on:
29 Oct 2024 07:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर