भोपाल

‘हमारे भोलेनाथ कहां हैं’……दिवाली की रात चोरी हुआ शिवलिंग, गली-मोहल्ले में ढूंढ रही पुलिस

Bhopal News: अशोका गार्डन स्थित सुभाष कॉलोनी में दिवाली की रात बदमाश चुरा ले गए थे शिवलिंग...

2 min read
Nov 06, 2024
Shivling

Bhopal News: हे खग मृग हे मधुकर सैनी, तुम देखी सीता मृग नैनी। रामायण की इस चौपाई को इन दिनों भोपाल की पुलिस चरितार्थ कर रही है। पुलिस शहर के गली मोहल्लों में भगवान भोलेनाथ को ढूंढ रही है। पुलिस के साथ शहर की महिलाएं भी शिवलिंग को गली-मोहल्ले में ढूंढ रही हैं। महिलाएं पुलिस से पूछ रही हैं कि हमारे भोलेनाथ कहां गए।

मामला यह है कि शहर की अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में दीपावली की रात भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग चोरी हो गई। यहां चर्च गेट के पास पेड़ के नीचे भोलेनाथ की शिवलिंग रखी हुई थी। दीपावली की अगली सुबह जब महिलाएं पूजा करने पहुंची तो वहां से शिवलिंग गायब मिले। श्रद्धालुओं ने मामले की सूचना अशोका गार्डन पुलिस को दी।

चोरों को भगवान का भी खौफ नहीं

बदमाशों में भगवान और कानून दोनों का डर खत्म होता जा रहा है। कभी मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी कर रहे हैं, तो कभी प्रतिमाओं के गहने और दान पेटी उड़ा ले जाते हैं। राजधानी में भी भगवान की चोरी हो गई। इससे पहले भी कई मंदिरों से दान पेटी और प्रतिमाओं के गहने चोरी हो चुके हैं।


हमें वापस दिलवा दो भोलेनाथ

इस क्षेत्र की महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि हम जगह-जगह गली-मोहल्ले में घूम कर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को ढूंढ रहे हैं। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस भी भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की तलाश कर रही है। यहां के कुछ लोग नहीं चाहते थे कि हम लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।

कुछ असामाजिक तत्वों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को चोरी कर लिया। इससे हम भगवान भोलेनाथ की पूजा भी नहीं कर पा रहे हैं। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द भोलेनाथ की शिवलिंग हमें वापस मिल जाए, ताकि हमारी पूजा वापस से शुरू हो सके।

Published on:
06 Nov 2024 10:51 am
Also Read
View All

अगली खबर