MP BJP: भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। कई विधानसभा सीटों में भाजपा का अभियान पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है।
MP BJP Membership Target: भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। कई विधानसभा सीटों में भाजपा का अभियान पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। पहले चरण में सामने आए आंकड़ों के अनुसार भाजपा हारी हुई 38 विधानसभा सीटों में अभियान के लक्ष्य को 50% भी पूरा नहीं कर पाई है। बता दें, भाजपा ने 1.50 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
सदस्यता अभियान का पहला चरण पूरा होने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं से शस्त्र पूजन तक 1.50 करोड़ के लक्ष्य पूरा करने को कहा था। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अभी करीब पार्टी 25 लाख सदस्यों से दूर है। वहीं इसमें उन पदाधिकारियों के सामने चुनौती बढ़ गई है जो मंत्री, विधायक और सांसदों के लिए सदस्य बनाने में इतना समर्पित रहे कि खुद के लिए 100 सदस्य भी नहीं बना पाए।
हरसूद 64250 12700 19.77
सैलाना 64000 12778 19.97
पुष्पराजगढ़ 68250 12977 19.01
थांदला 76000 15720 19.68
गंधवानी 70000 16049 22.93
भांडेर 57250 17292 30.20
वारासिवनी 59250 17566 29.65
बैहर 80250 17706 22.06
लांजी 73500 17889 24.35
तराना 59500 19042 32.00
(पहले चरण के बाद के आंकड़े)
सदस्यता अभियान में प्रदेश के 29 सांसदों को 25 हजार, विधायक और मंत्रियों को 15 हजार, महापौर 15 हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को 5 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
आयु वर्ग फॉर्म भरे प्रतिशत
18-25 2902970 30
26-35 3253115 34
36-50 2441018 25
भोपाल. प्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुदनी और विजयपुर में उप चुनाव होना है। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी प्रत्याशी चयन समितियों का पहले ही गठन कर चुकी है। अब ये समितियां संबंधित विधानसभा क्षत्रों में पहुंचकर प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेसजनों से रायशुमारी कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगी।
रायशुमारी 14 एवं 15 अक्टूबर को होगी। बुदनी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल रायशुमारी कर योग्य प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। ये 14-15 अक्टूबर को दो दिवसीय बुदनी प्रवास पर रहकर वहां जिला, ब्लॉक, मण्डल, सेक्टर और बूथ के कांग्रेसजनों, नेताओं से योग्य प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी करेंगे। 14 अक्टूबर को लाड़कुई ब्लॉक में, भैरुंदा, गोपालपुर में और दूसरे दिन 15 अक्टूबर को शाहगंज, बुदनी और रेहटी ब्लॉक में कांग्रेसजनों के साथ बैठकें करेंगे।