क्या आपको भी लगता है कि आपके घर में हमेशा कुछ न कुछ परेशानियां बनी रहती हैं। ये परेशानियां छोटी नहीं बल्कि बड़ी मुश्किल लेकर आती हैं। मुश्किलों का ये पहाड़ पूजा-पाठ करने के बाद भी आपके घर-परिवार से दूर नहीं हो रहा है, तो ये खबर आपको इन मुश्किल दिनों से निजात दिला सकती है।
क्या आपको भी लगता है कि आपके घर में हमेशा कुछ न कुछ परेशानियां बनी रहती हैं। ये परेशानियां छोटी नहीं बल्कि बड़ी मुश्किल लेकर आती हैं। मुश्किलों का ये पहाड़ पूजा-पाठ करने के बाद भी आपके घर-परिवार से दूर नहीं हो रहा है, तो ये खबर आपको इन मुश्किल दिनों से निजात दिला सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं पंडोखर सरकार के बताए वो कारण जिनसे व्यक्ति का घर-परिवार संकटों से घिरा रहता है तथा उन्हें दूर करने के उपाय...
पंडोखर धाम महाराज पंडित गुरु शरण शर्मा का कहना है कि आजकल हम अपनी परम्पराओं के साथ ही धार्मिक रीतियों को भूलते जा रहे हैं। हमारे बीच से मंत्र लुप्त होते जा रहे हैं। पूजाएं लुप्त होती जा रही हैं। देवी-देवताओं को हम भूलते जा रहे हैं। न पूर्वजों को याद करते हैं और ना ही वंशावली हमें याद है... ये मनुष्य जनित यानी हमारे द्वारा की गई गलतियां हैं, जो हम पर संकट ला रही हैं।
कोरोना से नहीं लिया सबक
पंडोखर सरकार ने कहा कि हमने कोरोना काल से भी सबक नहीं सीखा। जबकि तब हमें देवी-देवता सब याद आ गए थे। लेकिन उस दौर के निकलने के बाद हम फिर से उसी ढर्रे पर आ गए हैं। पंडोखर सरकार ने कहा कि देखो कहीं ऐसा न हो कि दोबारा कोई नया कोरोना आ जाए, फिर आप पुकारोगे तो भी कोई देवी-देवता नहीं आएगा...
कभी नहीं आएगा संकट
पंडोखर सरकार ने बताया कि यदि आप देवी-देवताओं को पूजेंगे, पूर्वजों को याद रखेंगे, पितरों को याद रखेंगे, तो कभी आपको संकट छू भी नहीं पाएगा। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहेगी।