भोपाल

PM Modi in Bhopal : एक घंटे का भाषण, 42 बड़ी बातें

आप भी जानें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें, जिनसे कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र...

2 min read
Sep 25, 2023

पीएम मोदी की बड़ी बातें, जानिए कार्यकर्ताओं को कैसे दिया जीत का मंत्र पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां जंबूरी मैदान में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में पहुंचे। आपको बता दें कि प्रदेश भर में चुनावी माहौल है। देश के दिल मप्र में राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं। प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सत्ता की खींचतान मची है। इसी कड़ी में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने पिछले दिनों जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। इस महाकुंभ में इसी यात्रा का समापन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आपको बता दें कि इस महाकुंभ में 10 लाख बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों का काफिला पहुंचा है। जिसे संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट जाने के लिए प्रेरित किया।

आप भी जानें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें, जिनसे कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र...

1. एक नया एमपी बनया

2. कांग्रेस ने पाप किया

3. लाड़ली बहना योजना ने तस्वीर बदली

4. एमपी में फिर कमल खिलेगा

5. एमपी बनेगा सर्वश्रेष्ठ राज्य

6. कार्यकर्ता को झोंकनी होगी ताकत

7. कांग्रेस ने एमपी को बनाया बीमारू राज्य

8. बीजेपी ने एमपी को नई ऊंचाई दी

9. एमपी से बीजेपी का विशेष लगाव

10. कांग्रेस के पास भविष्य की सोच नहीं

11. कांग्रेस में सामथ्र्य नहीं बचा है

12. कांग्रेस को एमपी का विकास नहीं पच रहा

13. कांग्रेस जंग लगा लोहा

14. कांग्रेस जहां भी गई उस राज्य को बर्बाद किया

15. मप्र ने बीजेपी को हमेशा आशीर्वाद दिया

16. आने वाला साल मप्र के लिए महत्वपूर्ण

17. मप्र में कांग्रेस ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया

18. बीजेपी ने मप्र को नई ऊर्जा दी

19. कांग्रेस आएगी तो मप्र को बीमारू बनाएगी

20. महाराष्ट्र में लूट कांग्रेस का नंबर वन काम

21. कांग्रेस देश को बदलने देना नहीं चाहती

22. MP को कांग्रेस ने कुप्रशासन, कुनीति दी

23. मप्र बीजेपी का विकास केंद्र

24. परेशानी से बचने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी

25. ये कार्यक्रम बीजेपी की नई ऊर्जा को दिखाता है

26. कांग्रेस को भारत की उपलब्धि पसंद नहीं

27. बीजेपी नई ऊर्जा से भरी, हौंसले बुलंद हैं

28. बीते नौ साल में महिलाएं सशक्त हुईं

29. कांग्रेस ने खट्टे मन से, मजबूरी में समर्थन दिया

30. कांग्रेस की नीयत में खोट

31. बीजेपी का ये कार्यक्रम बीजेपी की नई ऊर्जा को दिखाता है

32. मोदी की दी गारंटी घर-घर पहुंचती है

33. माता-बहनों से डर गया विपक्ष

34. संसद में महिला आरक्षण बिल पास हुआ, इन लोगों ने 60 साल तक बिल पास नहीं होने दिया

35. मोदी का मिजाज, मेहनत, मिशन अलग है

36. किसी को अभाव में नहीं रहने देंगे

37. हमने विश्वकर्मा योजना शुरू की, देश में हर जगह विश्वकर्मा परिवार

38. देश की माताओ-बहनों को भ्रमित नहीं होना है

39. एमपी को देश का दिल कहा जाता है

40. ये एमपी को विकसित राज्य बनाने का समय

41. हमारी गारंटी पूरी हो गई है, मोदी है तो मुमकिन है

42. विकसित भारत के लिए विकसित मप्र की जरूरत

Updated on:
25 Sept 2023 01:15 pm
Published on:
25 Sept 2023 01:06 pm
Also Read
View All