Weather Update : मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक इसी प्रकार ठंडी हवाओं और गिरते तापमान का अनुमान जताया है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Weather Update :मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर चल पड़ा है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते तापमान लगातार नीचे आता जा रहा है। राज्य का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी भोपाल में यह 9.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर देखा जा रहा है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही है, जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। यही वजह है कि रात का पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है।
मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक इसी प्रकार ठंडी हवाओं और गिरते तापमान का अनुमान जताया है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
प्रदेश के पचमढ़ी शहर में रविवार को भी रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया, जो कि 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त मंडला में 7.5 डिग्री, उमरिया में 9 डिग्री, मलाजखंड में 9.1 डिग्री, राजगढ़ में 9.4 डिग्री भोपाल में 9.8 डिग्री दर्ज हुआ।