बिलासपुर

CG Weather Update: बादलों के छंटते ही दिन में धुप, रात में ठंड का एहसास..

CG Weather Update: बिलासपुर जिले में पिछले कुछ दिन बादल छाए रहने की वजह से विशेष कर न्यूनतम तापमान बढ़ कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

less than 1 minute read

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिछले कुछ दिन बादल छाए रहने की वजह से विशेष कर न्यूनतम तापमान बढ़ कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

कड़ाके की ठंड

इस से रात में ठंग से राहत मिली थी। जबकि दिन में ठंडी हवाएं चलते से ठंड का अहसास हो रहा था। अब बादल छंटने के बाद मौसम से फिर एक बार करवट लिया है। यही वजह है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे रात में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।

मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम बदस्तूर जारी है। पिछले कुछ दिन से बादल छाए रहने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिली। सोमवार को पूरी तरह बादल छंटने से न्यूनतम तापमान फिर से 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे रात में फिर ठंड बढ़ गई है।

तापमान में 19 डिग्री का अंतर

तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

स्थान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 30.4 11.4

पेंड्रा 27.6 07.6

अंबिकापुर 27.2 06.7

रायपुर 30.3 11.1

जगदलपुर 30.7 09.9

राजनांदगांव 29.5 10.4

Updated on:
21 Jan 2025 05:25 pm
Published on:
21 Jan 2025 05:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर