Amy Jackson का जॉर्ज से पहले बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर से भी अफेयर रह चुका है। इसके 1 साल बाद उनका अफेयर लिवरपुल के बॉक्सर जॉय सिलक्रिक से रहा।
मुंबई। भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म 2.0 में एक्ट्रेस के रूप में नजर आई एमी जैक्सन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। 26 साल की Amy Jackson ने अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। एमी ने 31 साल के ब्रिटिश उद्योगपति George Panayiotou से सगाई साल के पहले दिन की है।
एमी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वह अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में सगाई की डायमंड रिंग भी है। एमी और जॉर्ज लम्बे समय से रिलेशनशिप में थे। जांबिया टूर से शेयर इस पोस्ट में एमी ने लिखा है, '1 जनवरी 2019, हमारे जीवन में नए एडवेंचर की शुरूआत। आई लव यू, मुझे संसार की सबसे खुश लड़की बनाने के लिए धन्यवाद।'
कौन हैं ऐमी के मंगेतर
एमी जैक्सन खुद ब्रिटिश मूल की अदाकारा हैं। ऐमी ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रख दिया था। इसके बाद वह बॉलीवुड और कुछ साउथ की मूवीज में नजर आईं। उनके ब्वॉयफ्रेंड भी ब्रिटेन के हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जॉर्ज ब्रिटिश प्रॉपर्टी डवलेपर एंद्रीस पनातियू के बेटे हैं। उनके पिता 'द एबिलिटी ग्रुप' के संस्थापक हैं। इनके पास लक्जरी होटल्स चैन हैं जिनमें हिल्टन, डबल ट्री और पार्क प्लाजा जैसे होटल्स के नाम शामिल हैं।
जॉर्ज के चार भाई बहन हैं। जॉर्ज और कोस्टॉस उनके पिता की पहली शादी से जन्मे बच्चे हैं। इनके तीन सौतेली बहनें हैं। जॉर्ज ने 16 की उम्र में अपने पिता के बिजनेस को 2004 में ज्वाइन किया। जॉर्ज के पिता की कुल सम्पत्ति 400 मिलियन पाउंड बताई जाती है। भारतीय मुद्रा में यह कुल 3600 करोड़ रुपए है।
खबरों की मानें तो जॉर्ज और उसके भाई कोस्टॉस मई 2014 में पुलिस अधिकारियों से हाथापाई के चलते खबरों में आए थे। कोस्टॉस को 15 महीने की जेल हुई थी। दोषी पाए जाने पर उन्हें 18 माह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।
एक्ट्रेस का इनसे भी रहा अफेयर
बताया जाता है कि 2011-12 में एमी का जॉर्ज से पहले बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर से भी अफेयर रह चुका है। इसके 1 साल बाद उनका अफेयर लिवरपुल के बॉक्सर जॉय सिलक्रिक से रहा। हालांकि दोनों ही बार उनका रिलेशन बीच में ही टूट गया। इस बारे में एक मैगजीन इंटरव्यू में एमी ने स्वीकारा था कि उनका पुरुषों को लेकर सलेक्शन ठीक नहीं रहा।