Nita Ambani Video: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ऐसा गरबा करती हैं किसी ने कभी सोचा भी नहीं था, उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।
Nita Ambani Video: नीता अंबानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह एक 'रेडियंस डांडिया' कार्यक्रम में पहुंची थीं। जहां फाल्गुनी पाठक गाना गा रही थी। इस दौरान नीता अंबानी ने भी जबरदस्त गरबा कर फैंस को हैरान कर दिया। वहीं, 'डांडिया की रानी' कही जाने वाली फाल्गुनी पाठक के साथ भक्ति और गरबा के रंग में नीता अंबानी पूरी तरह रंगी नजर आईं। उनका फाल्गुनी पाठक के गाने पर थिरकना लोगों को पसंद आ रहा है और लोग कमेंट भी कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में नीता अंबानी ने अपनी बचपन की भी यादें ताजा की। उन्होंने कहा, "जब मैं छोटी थी, तो नवरात्रि की नौ रातें नाचती रहती थी। इससे मेरे बचपन की कई खूबसूरत यादें ताजा हो जाती हैं। मैं फाल्गुनी को 25 सालों से जानती हूं। वह एक बेहतरीन सिंगर है।"
वहीं, नीता अंबानी का ये वीडियो खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शेयर किया है। जिसमें नीता अंबानी गरबा कर ही हैं और फाल्गुनी पाठक उनके लिए गाना गा रहा है। जैसे ही स्टेज पर नीता आई थी तो सबसे पहले फाल्गुनी पाठक ने उनके पैर छुए थे। ऐसे में सिंगर के संस्कारों की भी तारीफ इंटरनेट पर हो रही है। नीता अंबानी पिंक सूट में बेहद सुंदर नजर आईं और उनका गरबा देख लोग सोशल मीडिया पर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "वाह मैम क्या गरबा करती हैं आप।" दूसरे ने लिखा, "आपका डांस और फाल्गुनी पाठक का गाना दोनों शानदार।" तीसरे ने लिखा, "डांडिया बिना फाल्गुनी पाठक के अधूरा है।" एक अन्य ने लिखा, "गरबा और गाना दोनों बेहद अच्छे हैं।"