बॉलीवुड

Sikandar Update: सलमान खान की ‘सिकंदर’ में हुई इस नए एक्टर की एंट्री, जानें लेटेस्ट अपडेट

Sikandar Update: सलमान खान की 'सिकंदर' से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है। इसमें एक ऐसे एक्टर की एंट्री हो गई है, जो पहली बार भाईजान के साथ काम करेंगे। यहां जानें लेटेस्ट अपडेट।

less than 1 minute read
Sep 15, 2024
'सिकंदर' लेटेस्ट अपडेट

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। ऑडियंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज भी है। इसे लेकर आए दिन कोई-न-कोई अपडेट्स आती रहती हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस को खुशी होती है। अब सिकंदर फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। दरअसल, फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है। इस एक्टर की जोड़ी पहली बार भाईजान के साथ जमेगी। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।

'सिकंदर' में इस एक्टर ने ली एंट्री

खबरों के मुताबिक, सलमान खान की 'सिकंदर' में अब शरमन जोशी भी जुड़ गए हैं। उन्हें फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म के जरिए पहली बार स्क्रीन पर शरमन और सलमान की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों पहली बार साथ काम करेंगे।

'सिंकदर' के बारे में

'सिकंदर' में सलमान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। एआर मुरुगादॉस इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं साजिद नाडियाडवाला फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान खान की सिकंदर को ईद, 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसमें काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी दिखाई देंगे।

Published on:
15 Sept 2024 08:27 am
Also Read
View All

अगली खबर