बुलंदशहर

बुलंदशहर में दोस्त ने ईंट से कूंच-कूंचकर मार डाला, रजवाहे में मिला युवक का लहूलूहान शव

Bulandshahr friend Murder Case: बुलंदशहर में दोस्ती का खौफनाक अंत। आखिर साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच ऐसा क्या हुआ कि एक ने दूसरे की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी? आरोपी से पूछताछ में सामने आ सकती है पूरी सच्चाई।

2 min read
May 24, 2026
अरविंद की फाइल फोटो।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के पास रजवाहे के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

भांजे की आंखों के सामने मां की हत्या, फिर बच्चे को भी मार डाला, पुलिस ने हत्यारोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

शराब पीने के दौरान दोस्त के साथ हुआ विवाद

परिजनों ने गांव के ही युवक कपिल पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अरविंद और कपिल आपस में दोस्त थे। घटना से पहले दोनों साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर कपिल ने अरविंद पर ईंट से हमला कर दिया। सिर पर कई वार होने से अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी शव को रजवाहे के नीचे छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सूचना पर थाना अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खून के निशान, ईंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपी कपिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मामूली विवाद में उनके बेटे की जान ले ली गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके। शुरुआती जांच में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

पति ने पत्नी का ‘काला सच’ देखा, फिर शुरू हुई मौत की धमकियां… चार बच्चों को छोड़ कर ली आत्महत्या
Published on:
24 May 2026 06:24 pm
Also Read
View All