कारोबार

Share Market Today: धड़ाम हुए शेयर बाजार, 800 अंक फिसला Sensex, मिडकैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली

Share Market Today: आज 19 दिसंबर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के साथ, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 800 अंकों की गिरावट दर्ज की है। आइए जानते है पूरी खबर।

2 min read
Dec 19, 2024

Share Market Today: आज 19 दिसंबर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों (Share Market Today) में भारी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के साथ, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 800 अंकों की गिरावट दर्ज की है। शेयर बाजार (Share Market Today) की यह कमजोरी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसलों और अंतरास्ट्रीय बाजारों की मंदी से प्रभावित हुई है।

शुरुआत में ही बड़ी गिरावट (Share Market Today)

सेंसेक्स सुबह 1153 अंकों की गिरावट के साथ 79,029 पर खुला, जबकि निफ्टी 321 अंक गिरकर 23,877 पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी में 711 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 51,428 पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी भारी बिकवाली देखने को मिली।

मिडकैप इंडेक्स: 1,000 अंकों की गिरावट
स्मॉलकैप इंडेक्स: 320 अंकों की गिरावट
निफ्टी आईटी: करीब 1,000 अंकों की गिरावट

बाजार का मूड 92% Bearish

आज बाजार (Share Market Today) में लगभग सभी सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के रियल्टी और आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी दर्ज हुई। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट रही।
तेजी वाले शेयर: HUL, ITC
गिरावट वाले प्रमुख शेयर: Infosys, Wipro, Hindalco, Adani Enterprises

अमेरिकी फेड के फैसले का असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की, लेकिन 2025 में सिर्फ दो रेट कट के संकेत दिए। इसके अलावा, महंगाई के अनुमान को बढ़ाते हुए फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भविष्य में ब्याज दरों को लेकर सतर्क रहने की बात कही। इससे डाओ जोन्स 1123 अंक गिर गया, जो 50 साल में सबसे लंबे समय तक कमजोर रहने का रिकॉर्ड है। नैस्डैक 716 अंकों और S&P 500 इंडेक्स में 3% की गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

निक्केई: 350 अंकों की गिरावट
डॉलर इंडेक्स: 2 साल में पहली बार 108 तक पहुंचा
बॉन्ड यील्ड: 7 महीने की ऊंचाई पर 4.5%

सोने और चांदी में भी गिरावट

सोना: $60 गिरकर $2600 प्रति औंस
चांदी: 3.5% टूटकर $30 प्रति औंस के नीचे

खबरों वाले प्रमुख शेयर

DOMS Industries: FILA ने Accelerated Book Building के तहत 4.57% हिस्सा बेचने का फैसला किया।
Yatharth Hospital: QIP के जरिए ~626.18 रुपये प्रति शेयर फ्लोर प्राइस पर फंड जुटाने की योजना।
Borosil Renewables: मांग में कमी के चलते जर्मन सब्सिडियरी का फर्नेस अस्थाई रूप से बंद। कंपनी ने 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इक्विटी प्रेफरेंशियल इश्यू और वारंट जारी करने का फैसला किया।
Brigade Enterprises: बेंगलुरु में देश का पहला नेट-जीरो रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय बाजार (Share Market Today) आने वाले दिनों में और दबाव में रह सकते हैं। फेड के फैसले और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भारी गिरावट इस बात का संकेत है कि निवेशकों की धारणा कमजोर हो रही है।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें। राजस्थान पत्रिका इस लेख में दिए गए किसी भी निवेश निर्णय के लिए जिम्मेदार नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर