कार

आॅडी ने भारत में लॉन्च की ये दो लग्जरी कारें, कीमत 54.02 लाख रुपए से शुरू

कंपनी ने भारतीय बाजार में A5 सेडान कार को लॉन्च कर दिया है। आॅडी ने इसे दो वेरिएंट के साथ उतारा है।

2 min read
Oct 05, 2017
Audi Cars

जर्मन लग्जरी कार मेकर कंपनी आॅडी भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने में लगी हुई है। कंपनी ने भारतीय बाजार में A5 सेडान कार को लॉन्च कर दिया है। आॅडी ने इसे दो वेरिएंट के साथ उतारा है। आॅडी A5 डीजल और A5 डीजल कैब्रियोलेट। वहीं हम बात करें इनकी एक्सशोरूम कीमत की तो Audi A5 Diesel की कीमत 54.02 लाख रुपए और Audi A5 Diesel Cabriolet की कीमत 67.51 लाख रुपए रखी गई है। इसके अलावा आॅडी ने S5 को भी लॉन्‍च कि‍या है जि‍सकी 70.60 लाख रुपए रखी गई है।

इन कार्स के शानदार फीचर्स
कंपनी ने A5 सेडान को A4 और A6 मॉडल के बीच रखा है। वहीं हम बात करें इन कारों के फीचर्स की तो ऑडी ने A5 फैमिली की कारों को बड़े सनरूफ और कई इंटीरियर सीट पैकेज जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। A5 स्पोर्टबैक/ A5 कैब्रियोलेट/ S5 स्पोर्टबैक में स्टैंडर्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिसप्ले दी गई है, जिसने बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम को रिप्लेस किया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम सेटेलाइट नेविगेशन और एप्पल कारप्ले से लैस है।

ऑडी A5 स्पोर्टबैक और कैब्रियोलेट वेरिएंट का स्पेसिफिकेशन
ऑडी A5 स्पोर्टबैक और कैब्रियोलेट वेरिएंट में 2.0 लीटर इंजन लगाया गया है। इस इंजन के साथ यह
190 पीएस पावर और 400 एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। यह 7 स्‍पीड डुअल क्‍लच ऑटोमैटि‍क गि‍यरबॉक्‍स से लैस है। रफ्तार के मामले में यह एक शानदार कार है। 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में यह 7.9 सेकंड़ का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 235kmph है।

आपको बता दें ऑडी A5 स्पोर्टबैक में क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं दिया गया है। यह कार फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आई है। वहीं दूसरी ओर A5 कैब्रियोलेट में क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। यह कार 100 kmph की स्पीड पकड़ने में केवल 7.8 सेकंड़ का टाइम लेती है और इसकी टॉप स्पीड 235 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ऑडी S5 स्पोर्टबैक का स्पेसिफिकेशन
ऑडी S5 स्पोर्टबैक कार केवल पेट्रोल इंजन के साथ उतारी गई है। इसमें लगा 3 लीटर टर्बो चार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन 349bhp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है। S5 में क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इस कार को 0 - 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 4.7 सेकंड़ का वक्त लगता है । वहीं इसकी टॉप स्पीड 250kmph है।

Published on:
05 Oct 2017 06:07 pm