छिंदवाड़ा

निगम सभागार में इनकी मौजूदगी से मचा बवाल

कांग्रेस पार्षद दल ने एमआईसी की बैठक निगम अध्यक्ष की मौजूदगी पर एेतराज जताते हुए दर्ज किया विरोध  

3 min read

छिंदवाड़ा . बुधवार की दोपहर दो बजे निगम के सभागार में एमआईसी की बैठक महापौर कांता सदारंग की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी की मौजूदगी से सभागार में हंगामा मच गया। पांच माह बाद आयोजित होने वाली एमआईसी की बैठक में १३ प्रस्तावों को शामिल किया गया था। जिस पर दो बजे के बाद चर्चा शुरू कर दी गई थी। कांग्रेस पार्षद दल नरसिंहपुर रोड स्थित ब्लॉक नम्बर पांच के भूखंड क्रमंाक एक एवं १६ की बिक्री के प्रस्ताव को अनुमति देने के विरोध में महापौर को ज्ञापन देते हुए चर्चा करने पहुंचे। वहां निगम अध्यक्ष की उपस्थिति देख कांग्रेस पार्षद दल ने नियमों का हवाला देते हुए जमकर एतराज जताया। इस पर सभापतियों ने महापौर के विशेषाधिकार के नियम द्वारा निगम अध्यक्ष को बुलाए जाने की बात कहते हुए बचाव किया गया। तो वहीं कांग्रेस पार्षदों के जाने के बाद एमआईसी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। काफी हो-हंगामे के बीच १२ प्रस्तावों को पास किया गया। इस दौरान सभापति विजय पांडेय, संतोष राय, अभिलाष गोहेर, शिव मालवी, आदिल खाान, शिवराम पंद्राम, जगेन्द्र अल्डक, प्रतिभा तिरगाम, सरिता चौरे, आरती खंडेलवाल, निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले, सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


नेता प्रतिपक्ष और मीडिया भी चाहे तो मौजूद रहे
जनहित के किसी मुद्दे पर चर्चा होती तो नेता प्रतिपक्ष भी बैठक में उपस्थित हो सकते थे। धक्का मुक्की करते हुए सभागार में निगम अध्यक्ष की उपस्थिति पर कांग्रेस पार्षद दल ने हंगामा किया। इस पर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। यदि एमआईसी में मीडिया भी चाहे तो मौजूद रह सकती है।
संतोष राय, सभापति जलकार्य एवं सीवरेज


विशेषाधिकार की मांगी थी जानकारी
नेता प्रतिपक्ष असगर वासू अली ने बताया कि बैठक में निगम अध्यक्ष की उपस्थिति से जुड़े महापौर के विशेषाधिकार की जानकारी मांगी थी जिस पर एमआईसी सदस्यों ने वाद-विवाद शुरू कर दिया और अजय सिन्हा को उनके काम के संबंध तक में घुड़की दी गई। नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त से मिलकर अध्यक्ष की उपस्थिति का विरोध प्रकट किया। सत्ता पक्ष की इस मनमानी और एक पक्षीय कार्रवाई से विपक्षी पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की और चेतावनी दी है कि आगामी समय में आयोजित परिषद की बैठक में इस मुद्दे को लाया जाएगा और सुनवाई न होने पर जनहित में धरना आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को उपस्थित पार्षदों में भास्कर राव घोरके, अजय सिन्हा, तरुण कराड़े, महेश अल्डक, अन्नूू अरोरा, कैलाश भारती एवं मुन्ना बाघ उपस्थित थे।


कुछ बिंदुओं पर चर्चा के लिए बुलाया था
महापौर जी को प्रस्तावों के कुछ बिंदुओं पर चर्चा करनी थी। इसलिए एमआईसी में मुझे भी बुलाया गया था।
धर्मेंद्र मिगलानी, निगम अध्यक्ष


बैठक में इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
एमआईसी की बैठक में १३ प्रस्तावों को प्रस्तुत किया जाना था। परंतु १२ प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। जन भागीदारी योजनांतर्गत विराट विश्वकर्मा समाज, क्षत्रीय छीपा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण, गोधूलि वृद्धाश्रम में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, सर्पमित्र हेमंत गोदरे क ो इलाज के लिए ५० हजार रुपए की स्वीकृति सहित २५६ करोड़ ८६लाख ७६ हजार ४७५ रुपए के अनुमानित बजट को स्वीकृति दी गई। निगम के स्वामित्व वाली भूमि ब्लॉक नंबर ५ की ५९८४.३८७ वर्गमीटर जमीन को ७ करोड़ ५७ लाख रुपए में फ्र ी होल्ड विक्रय की स्वीकृति दी गई। शहर के कई वार्डों में डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर ४.४१ प्रतिशत अधिक आईएसएसआर २०१२ की स्वीकृति दी गई। निगम में संविलयन हुई ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों के संविलियन की स्वीकृति दी गई। माडर रोड खजरी चौक से पीजी कॉलेज रोड, लालबाग चौक होते हुए छोटा तालाब तक निविदा दर ८.४९ प्रतिशत अधिक आईएसएसआर २०१२ की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा मानसरोवर कॉम्पलेक्स के सामने बस स्टैंड से खजरी रोड एवं बस स्टेंड से बैल बाजार रोड तक अतिक्रमण हटाने की अनुशंसा की गई है। समाधान एक दिवस योजनांतर्गत ट्रेड लाइसेंस एक दिवस में प्रदान करने, शव वाहन की अंत्येष्टी शुल्क को समाप्त करने की स्वीकृति के साथ सहायक यंत्री भूपेंद्र मनवारे को कार्यपालन यंत्री पद पर पदोन्नति करने और उपयंत्री नीरज ताम्बे को सहायक यंत्री का प्रभार दिए जाने की भी स्वीकृति दी गई। सभापति अभिलाष गोहेर ने आभार व्यक्त कर बैठक की समाप्ति की घोषणा की । वहीं बहुप्रतीक्षित ४३० कर्मचारियों की फाइनल सूची पर एमआईसी की मुहर लगी।


दैवेभो कर्मचारियों की विनियमितीकरण को मिली स्वीकृति, हर्ष व्याप्त
छिंदवाड़ा ञ्च पत्रिका. बहुप्रतीक्षित ४३० कर्मचारियों की फाइनल सूची पर एमआईसी से मुहर लगने के बाद सफाई क र्मचारी महासंघ एवं मप्र नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा निगम अध्यक्ष, महापौर , निगम आयुक्त को बुके देकर आभार व्यक्ति किया गया। हर्षोल्लास में आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटी गईं। आभार व्यक्त करने वालों में वीरेन्द्र मालवी, सुनील राजपूत, प्रशंात घोघे्र जगदीश गोदरे, शरद गोदरे, नीरज डागोर, धनराज पवार आदि मौजूद रहे।

Published on:
08 Feb 2018 12:13 pm
Also Read
View All