क्रिकेट

आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, 117 गेंदों में 181 रन ठोक यशस्वी जायसवाल का तोड़ा यह रिकॉर्ड

Ayush Mhatre in Vijay Hazare Trophy 2024-25: आयुष म्हात्रे ने विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

2 min read
ayush mhatre

Ayush Mhatre youngest player to score 150 plus in List A cricket: मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्‍टेडियम में नागालैंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के 5वें राउंड के ग्रुप-सी के मैच के दौरान इतिहास रच दिया है। दरअसल, वह लिस्ट-ए क्रिकेट में 150 प्लस स्कोर दर्ज करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने 117 गेंदों में 181 रनों की पारी खेलकर भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। यशस्वी जायसवाल ने 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 2013 रन बनाए थे, तब वह सिर्फ 17 साल और 291 दिन के थे।

17 वर्ष 178 दिन के आयुष म्हात्रे ने नागालैंड के खिलाफ 15 चौके और 11 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 7 विकेट पर 403 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अपना पहला सीनियर घरेलू सत्र खेल रहे म्हात्रे ने रणजी ट्रॉफी में अपनी छाप छोड़ी है, जहां उन्होंने अक्टूबर में महाराष्ट्र के खिलाफ शतक बनाया था।

लिस्ट-ए में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

17 वर्ष 168 दिन - आयुष म्हात्रे (मुंबई)
17 वर्ष 291 दि - यशस्वी जायसवाल (मुंबई)
19 वर्ष 63 दिन - रॉबिन उथप्पा (कर्नाटक)
19 वर्ष 136 दिन - टॉम प्रेस्ट (हैम्पशायर)

मुंबई ने नागालैंड को 189 रन से हराया

नागालैंड ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 403 रन बनाए, वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए नागालैंड की टीम 9 विकेट पर 214 रन ही बना सकी। नागालैंड की ओर से सेडेज़हाली रुपेरो ने अर्द्धशतक (53 रन, 110 गेंद) जबकि जगदीश सुचित ने शतक (104 रन, 97 गेंद) लगाया। मुंबई ने नागालैंड को 189 रन से करारी शिकस्त दी।

Updated on:
01 Jan 2025 12:03 am
Published on:
31 Dec 2024 11:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर