देहरादून

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में नौतपा शुरू, अगले 2 दिन सताएगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट (Severe Heat Alert) जारी किया है। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तिओं के लिए धूप से बचाव (Sun Protection) करने की सलाह दी गई है।

2 min read
May 24, 2026
उत्तराखंड में हीट वेव का अलर्ट (सांकेतिक इमेज)

Severe Heat Alert: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले 3 दिनों की राहत के बाद 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है, जिसके साथ ही प्रदेश में फिर से हीट वेव की स्थिति शुरू होगी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने 26-27 मई को कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट (Heat Wave Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें

‘छलावे की राजनीति बंद करो’, BSP का विपक्ष पर करारा हमला, मायावती बोलीं- जनता 5वीं बार बसपा की तरफ देख रही

कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि 26 और 27 मई को ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति रहने की संभावना है। इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 29 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 29 से 31 मई तक पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा, आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

30 और 31 मई को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 और 31 मई को मैदानी इलाकों में भी बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश-बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अगले 2 दिनों तक धूप में कम निकलने की सलाह दी है।

क्या होता है नौतपा?

25 मई से 2 जून तक नौतपा का असर रहेगा। नौतपा का वैज्ञानिक आधार भी है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहता है। वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर होने के कारण इसकी किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, जिससे तपिश और उमस बढ़ जाती है।

लोक मान्यता है कि नौतपा जितना गर्म और धूप वाला होगा, मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय धूप में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, सिर को ढककर रखें और भरपूर पानी पिएं। हीट वेव के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, 3 दिनों तक बंधक बनाया, डरा देगी यह वारदात
Also Read
View All