डूंगरपुर

Rajasthan Crime : पति-पत्नी खा रहे थे खाना, अचानक भतीजे ने चाकू मार दिया, जानें क्या था मामला?

Rajasthan Crime : डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुरा क्षेत्र में चाचा की हत्या करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए नाबालिग भतीजे को डिटेन कर लिया है। जानें क्या था मामला?

2 min read
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Rajasthan Crime : सब कुछ ठीक ठाक चल रहा होता है पर अचानक कुछ ऐसा हो जाता है कि एक व्यक्ति अपराधी बन जाता है। ऐसा ही एक मामला डूंगरपुर में देखने को मिला। डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुरा क्षेत्र में चाचा की हत्या करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए नाबालिग भतीजे को डिटेन कर लिया है। थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि लालपुरा निवासी जरीना पत्नी सलीम खान ने रिपोर्ट में बताया कि वह व उसका पति सलीम दोनों 21 मई की रात को घर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान उसकी जेठानी आई और दोनों के साथ विवाद के करने लगी। विवाद के दौरान हाथपाई शुरू हो गई।

इस दौरान उसका भतीजा चाकू लेकर आया और हमला कर दिया। इससे दोनों पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन के दौरान नाबालिग भतीजे को डिटेन कर लिया। कार्रवाई में एसआई चंदूलाल, हैडकांस्टेबल मोहनपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह शामिल थे।

मार-पीट के दौरान घायल युवक की मौत

एक अन्य खबर के अनुसार डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ाबड़ा मडिया फला गांव में लड़की भगाने के मामले में घर पर हमला व मारपीट के मामले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोप है कि ओड़ाबड़ा मडिया फला निवासी रामा पुत्र हुका खराड़ी का बेटा कल्पेश खराड़ी कुछ दिनों पहले एक लड़की को भगाकर ले गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

विवाद के चलते छह मई की शाम को लड़की पक्ष के लोग लठ्ठ लेकर लड़के के घर गए। घर पर लड़के के भाई तेजराम खराड़ी से मारपीट की। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको उदयपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे उदयपुर के एक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। यहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार रात को तेजपाल की मौत हो गई।

मौत की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए एवं हत्यारों को पकड़ने की मांग की। सूचना पर बिछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शान्त किया। वहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस जाप्ता तैनात किया है। पुलिस ने शनिवार को शव के पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई कराई। थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि पूर्व में मृतक के पिता की रिपोर्ट के अनुसार 16 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है। इसको लेकर जांच कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Update 24 May : राजस्थान के 4 जिलों में आज बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन हीटवेव का अलर्ट
Published on:
24 May 2026 12:00 pm
Also Read
View All