BPSC 32nd Judicial Services Result: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम 2024 जारी कर दिया है।
BPSC 32nd Judicial Services Result: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट, यानी bpsc.bih.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
बीपीएससी की ओर से न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से 23 नवंबर 2024 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में कुल 463 अभ्यर्थियों सफल हुए। इसमें से कुल 459 कैंडिडेट्स ने इंटरव्यू में भाग लिया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 154 सिविल जजों के पदों को भरा जाएगा।