RRB Assistant Loco Pilot Admit Card 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
RRB Assistant Loco Pilot Admit Card 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी की ये परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए सिटी स्लिप पहले ही जारी किए जा चुके हैं। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी किया गया। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।