शिक्षा

परीक्षा से लेकर एडमिट कार्ड तक, यहां देखें RRB NTPC Exam को लेकर सभी लेटेस्ट अपडेट

RRB NTPC Admit Card 2024: रेलवे की ओर से NTPC 2024 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किया जा सकता है।

2 min read

RRB NTPC Admit Card 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC 2024 परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से ये परीक्षा विभिन्न यूजी और पीजी स्तर के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। ऐसे में एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट indianrailway.gov.in से डाउनलोड करें। परीक्षा कब होगी और एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे संबंधित सभी जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें। 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द कर सकता है।  बोर्ड इसके लिए नोटिस जारी कर सभी कैंडिडेट्स को सूचित करेगा। जारी नोटिस में परीक्षा शहर, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का विवरण शामिल होगा। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में होगा।

कितने पदों के लिए हो रही है भर्ती? (RRB Recruitment Post Details) 

रेलवे बोर्ड की इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 11558 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 8113 पद ग्रेजुएट स्तर के कैंडिडेट्स के लिए होंगे। वहीं 3445 पद यूजी लेवल के कैंडिडेट्स के लिए हैं।

यूजी स्तर के पद

  • वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2,022 रिक्तियां
  • अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट: 361 रिक्तियां
  • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 रिक्तियां
  • ट्रेन क्लर्क: 72 रिक्तियां

स्नातक स्तर के पद

  • मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक: 1,736 रिक्तियां
  • स्टेशन मास्टर: 994 रिक्तियां
  • मालगाड़ी प्रबंधक: 3,144 रिक्तियां
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1,507 रिक्तियां
  • वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट: 732 रिक्तियां

चयन प्रक्रिया (RRB NTPC Selection Process) 

एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए चयन कंप्यूटर आधारित दो स्तरीय परीक्षा के आधार पर होगा, जिसमें CBT 1 और CBT 2 परीक्षा शामिल है। इस परीक्षा में चुने गए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट/टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीएटी/सीबीटीएसटी) आदि के आधार पर किया जाएगा। 

Also Read
View All

अगली खबर