इटावा

इटावा प्रदेश में एक बार फिर सबसे ठंडा जिला, रात बढ़ने के साथ कोहरा गिरने का अलर्ट

IMD latest prediction मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात बढ़ने के साथ कोहरे का असर भी बढ़ता जाएगा। जिससे विजिबिलिटी में कमी आएगी। 6 जनवरी की शुरुआत कोहरे से होगी। लेकिन दोपहर में धूप निकलने की संभावना है।

2 min read
Jan 05, 2025

IMD latest weather forecast उत्तर प्रदेश में इटावा एक बार फिर सबसे ठंडा जिला रहा। जब यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि गोरखपुर में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज इटावा में रात बढ़ने के साथ कोहरा भी घना होता जाएगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार के बीच कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आगामी सोमवार 6 जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी में भी कमी आएगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश के विषय में भी अपडेट किया गया है। सीएसए कानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 5.02 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। अगले 5 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात घना कोहरा छाया रहेगा जिससे दृश्यता में भी कमी आएगी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है बारिश की कोई संभावना नहीं है। घने कोहरे को लेकर वाहन चालकों को अलर्ट किया गया है। कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

कैसा रहेगा इटावा में 6 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने की उम्मीद है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। रात के समय आसमान साफ रहेगा। लेकिन 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।

Also Read
View All

अगली खबर