Fireman committed suicide by hanging himself फर्रुखाबाद में अग्निशमन सिपाही का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। घरेलू कलह के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार के सदस्यों का इंतजार हो रहा है।
Fireman committed suicide by hanging himself फर्रुखाबाद में अग्निशमन सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ रहने वाले सिपाहियों से भी बातचीत की। एसपी ने बताया कि सभी प्रकार के साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला राजेपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर चकई में फायर स्टेशन में उसे समय हड़कंप मच गया। जब अग्निशमन सिपाही मुनीश कुमार निवासी मैनपुरी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। राजेपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। साथ रहने वाले अन्य सिपाहियों ने बताया कि घरेलू कलह के कारण सिपाही ने आत्महत्या की है।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रतापगढ़ से स्पेशल ड्यूटी पर संबंद्ध किए गए अग्निशमन सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। प्रथम दृष्टया हैंगिंग के कारण मौत प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। साथ रहने वाले लोगों का कहना है कि बीती रात किसी से जोर-जोर से बातें कर रहे थे। दरवाजा अंदर से बंद था। घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने का इंतजार हो रहा है। बातचीत के बाद जानकारी होगी कि उन्हें क्या दिक्कत थी। सभी प्रकार के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।