फर्रुखाबाद

IMD fog alert: मौसम की दोहरी चाल, घने कोहरे से विजिबिलिटी में आई कमी, ठंड से ठिठुरन

आईएमडी ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इधर नवंबर महीने के बीच में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया है। बीते 19 नवंबर को घने कोहरे का जबरदस्त असर दिखाई पड़ा। जिसके कारण लोगों को ठंड से सिकुड़ने को मजबूर होना पड़ा। विजिबिलिटी में भी काफी कमी आई है। ‌

2 min read
धने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में आई काफी कमी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अचानक मौसम ने जबरदस्त परिवर्तन आया और 19 नवंबर को सुबह से ही घना कोहरा छा गया। इसके साथ ही सर्दी का सितम लोगों को परेशान करने लगा। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार में काफी कमी आ गई। जिसका असर काफी समय तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 21 नवंबर को भी यही स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम में उत्तर पश्चिम और परिवर्ती हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। सुबह के समय घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी होगी। दिन में आसमान खुलने की संभावना है। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 21 नवंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा का असर दिखाई पड़ेगा। जिससे वाहनों के रफ्तार में कमी आएगी और ठंड भी बढ़ेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर फिर भी दिखाई पड़ेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Published on:
20 Nov 2024 06:32 am
Also Read
View All

अगली खबर