गोंडा

नशेड़ी बेटे का खौफनाक कांड: शराब के 500 रुपए न देने पर पहले पिता का सिर फोड़ा, फिर खुद का गला काटकर दी जान

गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में नशे में धुत बेटे ने पहले अपने पिता पर जानलेवा हमला किया। फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच नशे को लेकर हुआ विवाद मौत की वजह बना। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Oct 08, 2025
घायल पिता साथ में पत्नी फोटो सोर्स पत्रिका

जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव में मंगलवार को एक नशेड़ी बेटे ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने पहले अपने पिता का सिर फोड़ दिया। फिर खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोंडा जिले की खोड़ारे पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अर्जुन (20) पुत्र तिलक राम के रूप में हुई है। अर्जुन नशे का आदी था। आए दिन घर में विवाद करता था। मंगलवार को उसने शराब पीने के लिए पिता से 500 रुपये मांगे। लेकिन पिता के मना करने पर वह बौखला गया। गुस्से में उसने लकड़ी के पीढ़े से पिता के सिर पर हमला कर दिया। जिससे तिलक राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अर्जुन ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और खुद की गर्दन पर वार करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अर्जुन को एंबुलेंस से गौरा अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रहस्यमयी मौत, किराए के मकान में बेड के नीचे औंधे मुंह पड़ा मिला शव

थाना प्रभारी बोले- पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अर्जुन नशे का आदी था। आए दिन परिजनों से झगड़ा करता था। नशे की हालत में ही उसने यह कदम उठाया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
08 Oct 2025 02:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर