गोंडा

UP Rains: सावधान! सनसनाती  आ रही आफत, जानिए यूपी के मौसम को लेकर IMD की नई भविष्यवाणी

UP Rains: यूपी में मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि अब बारिश नहीं होगी। कभी-कभी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण बे- मौसम बारिश हो जाती है। आईए जानते हैं बारिश और ठंड को लेकर आईएमडी का पूर्वानुमान क्या है।

2 min read
Oct 15, 2024
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Rains: यूपी में मानसून की विदाई के बाद अब लोगों को ठंड का इंतजार है। दशहरा के बाद से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह शाम अब हल्की ठंड होने लगी है। रात के समय में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप खिलने के कारण दोपहर के बाद हल्की उमस का एहसास होता है। लेकिन शाम ढलते ही राहत मिलने लगती है। मौसम विभाग की माने तो नवंबर के पहले सप्ताह से ही गुलाबी ठंड पड़ने के आसर है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

UP Rains: यूपी से मानसून की विदाई के बाद बारिश का सिलसिला थम गया है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में कल बहुत ही मामूली बूंदाबांदी हुई है। लेकिन पूरे प्रदेश में बारिश कहीं रिकॉर्ड नहीं की गई। यूपी के लोगों को अब ठंड का इंतजार है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है। ऐसे में आफत की ठंड इस बार होने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल 18 अक्टूबर तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस बार बारिश अच्छी होने के कारण ठंड के अधिक पड़ने की संभावना है। अब दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार दीपावली त्योहार तक गुलाबी ठंड पड़ने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 16 17, और 18 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम के साफ रहने की संभावना है।

IMD cold alert: यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी के प्रयागराज में अधिकतम तापमान सोमवार को 29.9 डिग्री सेल्सियस बलिया में 30 डिग्री कानपुर में 31 डिग्री फतेहपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान कई जिलों में 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। नजीबाबाद में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बहराइच में 20.8 डिग्री मेरठ में 19.6 डिग्री गाजीपुर में 21 डिग्री मुरादाबाद में 22.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Updated on:
15 Oct 2024 07:19 am
Published on:
15 Oct 2024 07:18 am
Also Read
View All

अगली खबर