गोंडा

UP Rains: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, यूपी में तीन दिनो तक बारिश आंधी- तूफान, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

UP Rains: यूपी में गर्मी ने पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में अगले तीन दिनों तक आंधी तूफान बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं बारिश तो कहीं चलेगी गर्म हवाएं जानिए अपने जिले का हाल

2 min read
May 22, 2024
सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

UP Rains: यूपी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। भीषण गर्मी ने पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई जिलों में पारा 48 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। चुनावी सरगर्मी के बीच मौसम की गर्मी भारी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में अगले तीन दिनों तक आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं चलेंगी।

UP Rains: यूपी में इस साल गर्मी ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2019 के बाद 2024 में मई का महीना सबसे ज्यादा गर्म रहा है। हैरानी की बात यह है कि प्रदेश का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से पांच से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषणर गर्मी के बीच हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर गर्मी से कब राहत मिलेगी? मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने पूर्वी यूपी के जिलों में तीन दिनों तक आंधी तूफान के साथ मौसम की फुहार पड़ने की संभावना जताई है। जिससे पूर्वी यूपी में गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम का तेवर बरकरार रहेगा। पूर्वी यूपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले 3 दिनों तक आंधी तूफान बारिश होने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यूपी में 48 डिग्री तक पहुंच गया पारा

आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि यूपी में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहा। वही फतेहपुर बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में 42 से 46 डिग्री के आसपास रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री के आसपास रहा है।

इन जिलों में तीन दिनों तक आंधी-तूफान बारिश का अलर्ट

आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि बलिया, आजमगढ़, मऊ,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले में अगले तीन दिन तक आंधी-तूफान और बारिश की संभावना देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
24 Oct 2024 04:46 pm
Published on:
22 May 2024 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर