गोरखपुर

बिल्ली को लेकर दो भाइयों का परिवार बना दुश्मन, भतीजे को छत से ढकेला…दोनों हाथ टूटे, मुकदमा दर्ज

गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र में एक युवक को उसके चाचा के परिवार वालों ने बिल्ली की शिकायत करने पर छत से ढकेल दिया, जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए।

2 min read
Mar 12, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पट्टीदारों ने युवक को छत से ढकेला

गोरखपुर में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां बिल्ली को लेकर दो भाइयों के परिवार में विवाद हो गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक को आरोपियों ने छत से ढकेल दिया जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए। तिवारीपुर थानाक्षेत्र के घायल युवक ने बताया कि उसके चाचा की पालतू बिल्ली हर रोज आकर गंदगी फैला देती है इसकी शिकायत की तो उन लोगों ने मुझे मारपीट कर छत से ढकेल दिया, जिससे मेरे दोनों हाथ टूट गए।

ये भी पढ़ें

नारियल पानी के 140 रुपये मांगना पड़ा भारी! अमरोहा में दरोगा पर ठेले वाले से मारपीट का आरोप, एसपी ने लिया एक्शन

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

तिवारीपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के कच्ची बाग निवासी मो. शहजादे की तहरीर पर आरोपी सना खातुन और शन्नू के खिलाफ गंभीर धाराओं में बुधवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित ने दिया तहरीर, हर रोज बिल्ली फैलाती है गंदगी

जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थानाक्षेत्र के कच्ची बगिया के पास रहने वाले मो. शहजादे ने तहरीर देकर तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शहजादे ने बताया कि मेरे चाचा और हम लोगों का परिवार एक ही घर में अलग-अलग रहता है। चाचा ने एक बिल्ली पाली है जो रोज मेरे घर में गंदगी फैलाकर चली जाती है और बार-बार हमलाेगों को साफ करना पड़ता है।

चाचा के परिवार ने छत से ढकेला, दोनों हाथ टूटा

बिल्ली के बार बार गंदगी फैलाने की शिकायत की तो वह और उनके परिवार के लोग नाराज हो गए। सभी मिलकर मुझे मारने पीटने लगे। इसके बाद मुझे छत से नीचे ढकेल दिया। जमीन पर गिरते ही मैं बेहोश हो गया, यह देख मेरे परिवार के लोग मुझे उठा कर अस्पताल ले गए मेरे दोनों हाथ का एक्स-रे कराया गया।

जिसके बाद डॉक्टर ने बताया कि दोनों हाथ की हड्‌डी टूट गई है। इस मामले में तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द जांच कर आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

यूपी पुलिस को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता, मच्छर का हाफ एनकाउंटर

Published on:
12 Mar 2026 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर