ग्वालियर

48 घंटे बाद मौसम लेगा भयानक करवट, ‘पश्चिमी विक्षोभ’ बढ़ाएगा ठंडक

MP News: मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग से मानसून की विदाई औपचारिक घोषणा सितंबर में कर दी थी।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News:मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट लेने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर में 22 दिन पहले बर्फबारी हो गई। इस बर्फबारी की वजह से ग्वालियर चंबल संभाग का मौसम तेजी से बदल गया। रात के तापमान में आई गिरावट की वजह से गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई। रात और सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दीपावली के बाद गर्म कपड़े निकालने पड़ेंगे। बीते दिन न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ये भी पढ़ें

‘पैसे दो नहीं तो कर देंगे तबादला…’, टीचर्स के पास आ रहे ‘सर जी’ के फोन

पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री

ग्वालियर-चंबल संभाग का मौसम हिमालय पर होने वाली बर्फबारी से प्रभावित होता है। पश्चिमी विक्षोभ के आने पर कश्मीर में बर्फबारी होती है और उत्तर हवा थम जाती है। इसके गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा चलती है, जो कश्मीर से ठंडक लेकर आती है। कश्मीर में बर्फबारी नवंबर में शुरू होती है, लेकिन इस बार बर्फबारी जल्दी हो गई। जल्दी बर्फबारी होने की वजह से रात में ठंडक बढ़ गई। 15 अक्टूबर तक तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है।

48 घंटे में प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून

- मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग से मानसून की विदाई औपचारिक घोषणा सितंबर में कर दी थी। उसके बाद भी बारिश का दौर जारी रहा। इस कारण प्रदेश के दूसरे जिलों में विदाई की औपचारिक घोषणा को रोक दिया था, लेकिन अब आसमान साफ हो गया है।

-अब मानसून विदाई की अनुकूल परिस्थिति बन गई है। अगले 48 घंटे में प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा। सर्दी अपना जोर पकड़ेगी।

ये भी पढ़ें

निगम कर्मचारियों की ‘हाजिरी’ के लिए नया सिस्टम शुरु, बीएमसी सख्त

Published on:
10 Oct 2025 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर