उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। इस बीच बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो शेयर कर लोगों से ये बात कही है।
हाथरस में हुई घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भगदड़ में मरने वालों की संख्या अब 121 हो गई है। इस हादसे के बाद लोगों को गहरा सदमा लगा है। चारों ओर लाशें, चीख पुकार सुनकर लोगों का दिल दहल गया है। इस बीच छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस हादसे के बाद सतर्क हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लोगों से गुजारिश करते नजर आ रहे हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने अपील करते हुए कहा, "सभी भक्त अपने मोबाइल पर एवं अपने घर पर बैठकर ही बालाजी के दर्शन करें और जन्मोत्सव मनाएं। बाकी गुरु पूर्णिमा के लिए भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी हम बड़े स्तर पर कर रहे हैं। जिसमें सभी लोगों को बुलाया जाएगा और वह 35 एकड़ एरिया में कार्यक्रम होगा।"