इंदौर

BJP: नगर कार्यकारिणी की घोषणा पर बड़ा अपडेट, जल्द आएगी लिस्ट

MP BJP: पिछले कई दिनों से विवादित नाम होने से भाजपा की नगर कार्यकारिणी की लिस्ट अटकी है। हालांकि, अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

less than 1 minute read
Oct 08, 2025
mp news Ministers in charge (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

MP BJP:इंदौर भाजपा की नगर कार्यकारिणी(MP BJP City Executive) एक-दो दिन में घोषित करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से विवादित नाम होने से कार्यकारिणी की लिस्ट अटकी है। हालांकि, अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। पार्टी में सभी को समझाइश देकर कार्यकारिणी अगले एक-दो दिन में घोषित की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

कार्यकारिणी में विवादित नाम

शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा नामों को अंतिम रूप दे रहे हैं। काफी समय से कार्यकारिणी अटकी है। सभी जनप्रतिनिधियों से नाम लेने के बाद चर्चा की जा रही है। दोनों नामों को लेकर संशय है। नेताओं से जुड़े विवादित व्यक्ति के परिवार की महिला व सुपर कॉरिडोर से जुड़ी जमीन के मामले को सवालों में आए नेता के नाम को लेकर यह स्थिति है।

नाम घोषित करने की तैयारी

एक गुट के नेता इन लोगों को कार्यकारिणी में शामिल कराने के लिए ताकत लगा रहे हैं तो अन्य गुट विरोध में हैं। जिन्हें पद दिया जा रहा है, उनका पार्षद के लिए पत्ता भी ऐन वक्त पर विवादों के कारण कट चुका है। जमीन पर कब्जे के विवाद से जुड़े नेता के नाम को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसे लेकर अन्य लोग सहमत नहीं हैं। हालांकि, एक-दो दिन में तमाम विवाद खत्म कर नाम घोषित करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें

BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष पर रेप केस दर्ज, खुदकुशी की चेतावनी के बाद हुई FIR

Updated on:
08 Oct 2025 12:07 pm
Published on:
08 Oct 2025 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर