इंदौर

चाकू की नोंक पर युवकों को लूटा

लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में हुई वारदात

less than 1 minute read
Jun 10, 2023
#Loot: Milk Cooperative Society Secretary robbed

इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में एक युवक को तीन आरोपियों ने लूट लिया। बदमाशों ने उसे धक्का देकर गाड़ी से गिराया और चाकू अड़ाकर मोबाइल और स्कूटर लूटकर भाग गए।
सार्थक पिता सतीश चौकसे (21) निवासी परदेशीपुरा की शिकायत पर स्कूटर सवार तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सार्थक ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त श्रवण राय के साथ स्कूटर (एमपी09-यूएस-2177) से सपर पार्क के पास क्रिकेट खेलने जा रहे थे। बीसीएम पैरेडाइज चौराहे के पास स्कूटर पर तीन बदमाश आए। आरोपियों ने गाड़ी को लात मारी जिससे वह नीचे गिर पड़े। इसी दौरान एक आरोपी अपनी गाडी़ से उतरा और जेब से चाकू निकाल लिया। चाकू दिखाया तो वह दोनों डरकर पीछे हट गए। इसके बाद आरोपी स्कूटर और मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर जांच कर रही है।
पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूटा
खजराना में भी बदमाशों ने एक युवक को हथियारों की नोंक पर लूट लिया। सुमित जैन पिता संतोष जैन (21) निवासी नरीमन प्वाइंट की शिकायत पर बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सांई कृपा कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। चाकू व पिस्टल दिखाकर आरोपियों ने उसे डराया और मोबाइल, हेड फोन छीनकर भाग गए। एक अन्य वारदात राजेंद्र नगर थाना इलाके मेें भी हुई है। आदर्श पिता सुनील राय (20) निवासी धनवंतरी नगर की शिकायत पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह पैदल राजेंद्र नगर मेन रोड से जा रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर भाग गए।

Published on:
10 Jun 2023 11:23 am
Also Read
View All