न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन में भी सर्द हवा के चलते पारे ने दो डिग्री से अधिक गोता लगाया।
Cold wave alert : पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड का असर तेज हो गया है। जबलपुर में शुक्रवार को भी शीतलहर का साया रहा। तेज बर्फ़ीली हवा चली। इसके चलते गलन महसूस हुई। लगातार सातवे दिन रात का पारा गिरा। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन में भी सर्द हवा के चलते पारे ने दो डिग्री से अधिक गोता लगाया।
Cold wave alert : मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। शनिवार को भी जबलपुर सहित सभाग के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा पड़ने के आसार भी हैं।
Cold wave alert : शुक्रवार की रात को तेज बर्फ़ीली हवा चली। गलाने वाली ठंड से लोग ठिठुर गए। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.1 डिग्री सेल्सियस तक उतर गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम था। इसके चलते रात को व सुबह जोरदार ठंड महसूस हुई। दिन में भी सर्द हवा के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट हुई । यह 23.3 डिग्री सेल्सियस तक उतर गया,जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। सर्द हवा से दिन में भी दांत किटकिटाते रहे। फिलहाल दो-तीन दिन तक तापमान में क्रमिक गिरावट होते रहने का अनुमान है।\
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। हवा का रुख उत्तर पश्चिमी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवा के कारण जबलपुर सभाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल 3-4 दिन मौसम का मिजाज यूही बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।