crime against women शहर में घर के बाहर खेल रही बालिका से लेकर महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं।
crime against women : शहर में घर के बाहर खेल रही बालिका से लेकर महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। हनुमानताल, केंट और अधारताल में तीन नए मामले सामने आए हैं। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि पांच साल की बालिका बुधवार रात घर के बाहर खेल रही थी। वहीं रहने वाले इस्लाम ने उसे चिप्स देने के बहाने बुलाया। आरोपी बालिका को अपने घर ले गया। वहां उससे दरिंदगी की। किसी को कुछ नहीं बताने कहा। कुछ देर बाद बालिका घर पहुंची तो कपड़े अस्त व्यस्त देख मां ने कारण पूछा। बालिका ने पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पर दुराचार और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की है। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अधारताल पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय महिला का विवाह देहात के एक थाना क्षेत्र में हुआ है। वहां उसकी पहचान आर्यन खान से हुई। आर्यन ने उसे बातों के जाल में फंसाया और शादी की बात कहकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। यह बात ससुराल वालों को पता चली, तो महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। वहां भी अक्सर आर्यन आता और शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करता। बुधवार को जब महिला ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने इंकार कर दिया। तब महिला थाने पहुंची और एफआइआर कराई। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इधर केन्ट थाना क्षेत्र में युवती से मारपीट और उसका पीछा कर पथराव करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती बुधवार रात किराना दुकान से लौट रही थी। रास्ते में उसे निज्जु, भूरा और हुसैन ने धक्का देकर गिरा दिया। युवती ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़े और मारपीट शुरू कर दी। दहशत में आई युवती ने जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से खुद को छुड़ाया और भागी। आरोपी उसका पीछा करने लगे। आरोपियों से बचने के लिए युवती अपनी सहेली के घर में घुस गई। आरोपियों ने वहां पथराव किया। पत्थर लगने के कारण युवती की सहेली और उसका पति जख्मी हो गए। आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। युवती ने थाने में एफआइआर कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।