जबलपुर

IMD Weather Update : मौसम का यूटर्न, कड़ाके की ठंड से राहत

IMD Weather अगले 48 घंटे बाद बर्फीली हवाओं के साथ जबलपुर सभाग के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

2 min read
Jan 22, 2025
UP Weather Update: IMD ने ठंड को लेकर दिया बड़ा अपडेट।

IMD Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। इसके चलते फिलहाल ठंड से राहत है। अब दो दिन बाद फिर तेज ठंड पड़ने का अनुमान है। मंगलवार को जबलपुर में रात का पारा दो डिग्री बढ़ा। उत्तर-पूर्वी हवा के कारण ठंड का अहसास कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे बाद बर्फीली हवाओं के साथ जबलपुर सभाग के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की भी सभावना जताई गई है।

मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में बढ़त हुई। न्यूनतम तापमान 8.9 से बढ़ कर 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इससे रात में ठंड कम थी। दिन का अधिकतम तापमान हल्का नीचे गिरा। यह 27.2 डिग्री से कम होकर 27 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। इसके चलते दिन में भी ठंड से राहत मिली।

IMD Weather Update : हवा का रुख बदलने से बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख उत्तर-पूर्वी हो गया है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने से दिन व रात के तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान बादल छाने और बारिश का भी अनुमान है। फरवरी अंत तक ठंड का असर बना रहेगा।

Updated on:
22 Jan 2025 11:37 am
Published on:
22 Jan 2025 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर