जबलपुर

किन्नरों का भुजरिया जुलूस निकला, डांस देखने लग गया भारी जाम-देखें वीडियो

किन्नरों का भुजरिया जूलुस, भुजरिय, ट्रांसजेंडर्स सड़कों पर नाचते हुए, भुजरिया उत्सव, किन्नरो का भुजरिया जूलूस, ट्रांसजेंडर्स ने भुजरिया उत्सव मनाया

less than 1 minute read
Aug 16, 2019
Transgenders Dancing On Streets किन्नरों का भुजरिया जूलूस

जबलपुर। लोक परंपरा का पर्व कजलियां या भुजरिया आज पूरे महाकोशल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों में एक सप्ताह तक सेवा करने के बाद आज भुजरियों जिन्हें जबलपुर व आसपास के क्षेत्रों में कजलियां भी कहा जाता है, का तालाबों व नदियों में विसर्जन हो रहा है। इसी क्रम में जबलपुर के किन्नरों का भुजरिया जुलूस आज लकडग़ंज से धूमधाम से निकाला जा रहा है। किन्नरों के जुलूस को देखने के लिए पूरा रास्ता जाम हो गया है।


बैंड की फिल्मी धुनों पर किन्नरों का डांस देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। लोग वीडियो बनाने के साथ ही उनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। भुजरिया जूलूस में शामिल किन्नरों की ड्रेस भी सबसे अलग दिखाई दे रही हैं, वहीं गहनों की बात करें तो सभी सोने चांदी के भारी भरकम गहने पहने हुए हैं। कजलियां जूलूस का समापन हनुमानताल में होगा।

#Bhujariya #festival #india, #kajaliya, #Transgenders #Dancing #Streets,
#किन्नर, #किन्नरों #भुजरिया #जूलूस, #Kajalia, #भुजरिया

Published on:
16 Aug 2019 05:41 pm
Also Read
View All