Weather Update जिलों में महीने के अंत मे बादल-बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदलते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप ने ठंड से राहत दी। पारा 28 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, रात में सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से उत्तरी हवा के असर से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में महीने के अंत मे बादल-बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। गुरुवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पारा - शहर में बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। यह 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। इससे रात को ठंड कम रही। दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री से अधिक बढ़ा। यह 27 डिग्री से बढ़ कर 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की तरफ एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवा का रुख बदल गया है। पहाड़ों से ठंडी हवा भी आना बंद हो गई है।