जयपुर-सीकर हाईवे पर उदयपुरिया मोड़ पर 2 से 3 घंटे का वाहनों का जाम लगना अब आम बात हो गई है। यहां अक्सर शाम के समय वाहनों का जाम लग जाता है।
उदयपुरिया। जयपुर सीकर हाईवे पर उदयपुरिया मोड़ पर सोमवार शाम को फिर वाहनों का जाम लग गया। शाम 6 बजे वाहनों की रेलमपेल बढ़ने से जाम के हालात बन गए। इस जाम में आधा घंटे के अंतराल में एक के बाद एक पांच एंबुलेंस फंस गईं। करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं, जिससे उनमें सवार मरीजों की जान पर बन आईं। बड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस जाम से निकल पाईं।
जानकारी के अनुसार जयपुर-सीकर हाईवे पर उदयपुरिया मोड़ पर 2 से 3 घंटे का वाहनों का जाम लगना अब आम बात हो गई है। यहां अक्सर शाम के समय वाहनों का जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में कॉल करने के बावजूद आधा घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और बदतर हो गई। करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था सुगम करने में जुट गई। यहां करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
यह भी पढ़ें